Verification: eefe237ed2c24d7f

NH 152D Accident: 152डी पर दर्दनाक हादसा; पिल्लू खेड़ा मंडी के पास ट्रक में घुसी कार, हिसार और नैनीताल के युवकों की मौत, दो गंभीर

0 minutes, 9 seconds Read

NH 152D Accident in Jind Holi ke din pillu Khera Mandi hadsa

NH 152D Accident: जींद जिले के पिल्लू खेड़ा मंडी के नजदीक होली के दिन दर्दनाक हादसा हो गया। हरियाणा से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे 152 डे पर एक क्रेटा गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी।‌जिसके कारण गाड़ी में सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पिल्लू खेड़ा मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया जबकि गंभीर रूप से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। होली के दिन हुए इस सड़क हादसे में मृतकों की पहचान हिसार जिले के गांव सीसवाल निवासी मनमोहन और उत्तराखंड के नैनीताल के रहने वाले कर्ण मेहरा के रूप में हुई है। ( Jind Accident News )

 

पंचकूला के सेक्टर 16 स्थित हैप्पी कंपनी में नौकरी करने वाले रजनीश ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के शामली क्षेत्र के गांव कंडेला का रहने वाला है। वह अपने साथी हिसार जिले के गांव सीसवाल निवासी मनमोहन सिंह, उत्तराखंड के रहने वाले कर्ण मेहरा और उत्तर प्रदेश के चंदौली के भैंसा निवासी आकाश के साथ मनमोहन की क्रेटा कार में सवार होकर पंचकूला से दिल्ली जा रहे थे। ( Jind News Today )

 

जींद में होली के दिन हादसा

रजनीश ने बताया कि फाग के दिन बुधवार को सुबह करीब 5:30 बजे नेशनल हाईवे 152 डी से सफर करते हुए जींद जिले के पिल्लू खेड़ा मंडी क्षेत्र से होकर गुजर रहे जम्मू कटरा नेशनल हाईवे के नजदीक पहुंचे तो सामने चल रहे सड़क के बीच में अचानक से ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगाने से उनकी गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई और गाड़ी ट्रक में जा घुसी। अचानक से क्रेटा गाड़ी ट्रक में टकराने की वजह से गाड़ी में सवार वह चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। ( Pillu Khera Mandi hadsa News )

 

रजनीश ने बताया कि राहगीरों ने तुरंत ही क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला और उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच करने के बाद हिसार जिले के गांव से सीसवाल निवासी मनमोहन और उत्तराखंड के नैनीताल निवासी कर्ण मेहरा को मृत घोषित कर दिया जबकि उसका और आकाश का उपचार किया जा रहा है।

सीसवाल गांव में होली पर पसरा मातम

हादसे की सूचना मिलते ही पिल्लू खेड़ा मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मनमोहन और कर्ण मेहरा के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दी और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो हिसार जिले के गांव सीसवाल और उत्तराखंड के नैनीताल में होली के दिन मातम पर गया।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *