Verification: eefe237ed2c24d7f

Haryana News: होली के रंगों के साथ अवैध शराब परोसने की तैयारी; 8 लाख से अधिक की अवैध शराब बरामद

0 minutes, 8 seconds Read

Haryana News : सिरसा में होली पर अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश  

Haryana News Today: हरियाणा में होली के रंगों के साथ अवैध शराब परोसने की तैयारी की जा रही थी पुलिस की मुस्तादी के चलते अवैध शराब तस्करी का बड़ा पर्दाफाश हो गया है। ‌ पुलिस ने चेकिंग के दौरान 8 लाख से अधिक की करीबन 350 पेट्टी अवैध शराब की बरामद की हैं। ‌ पुलिस ने अवैध शराब के साथ गाड़ी और गाड़ी के चालक को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ‌

 

होली के दिन पुलिस की मुस्तैदी सेे शराब का जखीरा बरामद

Haryana News: होली के रंगों के साथ अवैध शराब परोसने की तैयारी; 8 लाख से अधिक की अवैध शराब बरामद
सिरसा पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब तस्कर।‌


सिरसा में होली पर्व के मद्देनज़र अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा कसते हुए जिला की सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गांव धोलपालिया क्षेत्र में दबिश देकर करीब 8 लाख 40 हजार रुपए की 350 पेटी (4200बोतल) देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब से भरी पिकअप गाड़ी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। ( Sirsa News Today )

screenshot 2026 0304 0648595701657036275777971

 

 

सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान गांव धोलपालिया की ओर जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव धोलपालिया स्थित एक शराब ठेके पर अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब उतारी जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने मौके से एक पिकअप गाड़ी को काबू किया, जिसमें भारी मात्रा में देशी शराब भरी हुई थी। ( Latest News Sirsa Haryana )

350 पेटी देशी शराब सहित पिकअप सवार काबू

screenshot 2026 0304 0647143291030552919513985

गाड़ी में सवार व्यक्ति से जब वाहन के कागजात तथा शराब से संबंधित लाइसेंस एवं परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने पिकअप गाड़ी की तलाशी ली, जिसमें से 350 पेटी (लगभग 4200 बोतल) देशी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रणबीर सिंह उर्फ धीरा पुत्र रामकिशन निवासी चहुवाली टिब्बी, राजस्थान के रूप में हुई है। (  Latest News Haryana NDPS ACT News )

 

राजस्थान के तलवाड़ा क्षेत्र में सप्लाई करने की फिराक में थे अवैध शराब

screenshot 2026 0304 0632186509212746163578418

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि बरामद की गई शराब राजस्थान के तलवाड़ा क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। पुलिस इस मामले में शराब की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी पहचान करने में जुटी हुई है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच संबंधित थाना को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि होली जैसे त्योहारों के दौरान अवैध शराब की तस्करी और बिक्री को रोकने के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *