Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News: पीरांवाली से नशा तस्कर महिला गिरफ्तार, हेरोइन चिट्टा बरामद

0 minutes, 6 seconds Read

Hisar News: Woman drug peddler arrested from Piranwali village

Hisar News Today: हिसार पुलिस की सीआईए पुलिस टीम ने नशा तस्करी पर कार्रवाई करते हुए गांव पीरांवाली में छापेमारी की। पुलिस छापेमारी के दौरान एक नशा तस्कर महिला को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला के खिलाफ पहले ही नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।

 

हिसार सीआईए पुलिस 1 के एएसआई राकेश को सूचना मिली थी कि गांव पीरांवाली क्षेत्र में एक महिला नशा तस्करी करने की फिराक में है। पुलिस ने बताई गई ठिकाने पर छापेमारी की और शक के आधार पर महिला को काबू किया। महिला पुलिस कर्मियों ने जब कब की गई महिला की तलाशी ली तो उसके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। ( Hisar ki taaja News

 

जांच अधिकारी राकेश ने बताया कि महिला के कब्जे से 12.30 ग्राम हेरोइन चिट्टा मिला। नशा तस्करी के मामले में काबू की गई महिला की पहचान हिसार जिले के गांव पीरांवाली निवासी परमजीत कौर पत्नी रूप सिंह के रूप में हुई। नशा तस्कर महिला परमजीत कौर के खिलाफ हिसार सदर थाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि नशा तस्कर महिला के खिलाफ पहले ही तीन से कर एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। ‌( Latest News Hisar Haryana

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *