---Advertisement---

नर्सिंग कॉलेज विवाद में इनेलो की एंट्री : उमेद लोहान ने दी चेतावनी; एसडीएम को सौंपा ज्ञापन – Latest News Update

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Khushi nursing College Vivad latest News update 


इनेलो ने कॉलेज प्रशासन पर कार्यवाही व मामले की उच्च स्तरीय जांच को लेकर प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 


Latest News Update : हिसार जिले के नारनौंद स्थित खुशी नर्सिंग कॉलेज कागसर में छात्राओं के साथ किए जो रहे दुव्र्यवहार को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने ( इनेलो की एंट्री ) पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके उपरांत पार्टी की ओर से नारनौंद एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपकर कॉलेज संचालकों पर कार्यवाही व इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

नर्सिंग कॉलेज मामले की निष्पक्ष जांच व कार्यवाही नहीं हुई तो इनेलो की छात्र विंग जड़ेगी कॉलेज पर ताला : उमेद लोहान


उमेद लोहान ने कहा कि उक्त नर्सिंग कॉलेज के संचालकों ने मनमानी की सभी हदें पार कर रखी हैं। नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने मीडिया के समक्ष बताया है कि कॉलेज संचालक शराब के नशे में लड़कियों के हॉस्टल में घुस जाता है और उन्हें अश्लील गानों पर अपने साथ डांस करने के लिए कहता है। इसके अलावा कॉलेज में अन्य सुविधाएं व सुरक्षा संबंधी मानक व नियम भी पूरे नहीं हैं। इसके अलावा भी अन्य कई आरोप छात्राओं ने  कॉलेज संचालक व कॉलेज प्रशासन पर लगाए हैं।


उमेद लोहान ने कहा भाजपा सरकार में बहन-बेटियों कितनी महफूज हैं इसका यह जीता-जागता उदाहरण है। कुछ समय पहले हुआ मनीषा हत्याकांड भी सरकार की कानून व्यवस्था के फेलियर को दर्शाता है जिसकी गुत्थी आज तक सरकार नहीं सुलझा पाई है। मनीषा का परिवार आज भी न्याय की बाट जोह रहा है।

 

 


उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के संचालक सरकार से मिलीभगत करके मनमाने ढंग से कॉलेज चला रहे हैं। इसी कॉलेज की एक ओर ब्रांच सफीदों में भी है जहां छात्राओं को सीनियर छात्र ही पढ़ा रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि सरकार के साथ मिलीभगत से यह सब खेल चल रहा है।

 

उमेद लोहान ने कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने उक्त कॉलेज के संचालकों पर कोई कठोर कार्यवाही नहीं की और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच नहीं की गई तो इनेलो की छात्र विंग आईएसओ कॉलेज के गेट पर ताला जड़ने का काम करेगी।  इस मामले में इनेलो पार्टी पूरी तरह से छात्राओं के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाकर ही रहेगी।

 

 


उमेद लोहान ने पुलिस प्रशासन पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन ने छात्राओं के हॉस्टल में कवरेज करने गए एक पत्रकार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जबकि Khushi Nursing College kagsar का मालिक खुद भी उसी हॉस्टल में गया हुआ था उसे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया गया। यह सब मिलीभगत और पुलिस के भेदभावपूर्ण रवैये को दर्शाता है जितनी तत्परता पुलिस ने पत्रकार को गिरफ्तार करने में दिखाई उतनी ही कॉलेज के संचालक को गिरफ्तार करने में दिखानी चाहिए थी।

 


उमेद लोहान ने कहा कि यदि सरकार व प्रशासन जल्द ही Khushi Nursing College मामले में संज्ञान नहीं लेते तो कॉलेज पर ताला जडऩे के साथ-साथ छात्राओं के पक्ष में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। छात्राओं के प्रति ऐसी मानसिकता रखने वाले कॉलेज के संचालक पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए और छात्राओं द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को इसकी पूरी और गहनता से जांच करनी चाहिए और कॉलेज विश्वविद्यालय के मानकों को पूरा कर रहा है या नहीं इसकी भी जांच होनी चाहिए।

 


इस अवसर पर उमेद लोहान के अलावा सतपाल काजला, विजय जैन, राजेश बिल्लू, साहिलदीप, सूरज कालीरामणा, दयानंद बुडाना, महाबीर मिर्चपुर, जयनारायण खेड़ी, रामपाल लौरा, राज भट्टी,  देवेंद्र काजल, कप्तान काजल, बसाऊ लोहान, अमित मोहला, शमशेर नाड़ा, बिल्लू मदनहेड़ी, आशीष सीसर, गौरव शर्मा, महताब सीसर, जोगा मिलकपुर, सतनाम माजरा, जयबीर कागसर, सज्जन लोहान, बोबल, महाबीर, जोगेंद्र मान, ज्ञानप्रकाश , कृष्ण काजल, कुलबीर ढिल्लू, सुनील दलाल, अशोक, रामेहर लोहान, राजबीर माढ़ा, हरीश ढांडा आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer