Verification: eefe237ed2c24d7f

Morning News Haryana: बिजली चोरों को सख्त निर्देश, व्यावसायिक शिक्षा का होगा दोगुना विस्तार

0 minutes, 12 seconds Read

बिजली चोरी पर हरियाणा सरकार की सख्ती

Morning News Haryana: बिजली चोरी के मामलों में लंबित ₹56 करोड़ की राजस्व वसूली के लिए हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने 45 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया। डीजीपी श्री नवदीप सिंह विर्क के नेतृत्व में सभी 22 जिलों में अभियान चलाया जाएगा। डीजीपी ने निर्देश दिए हैं कि सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थानों के अभिलेखों एवं केस डायरी का गहन परीक्षण कर ऐसे सभी मामलों की सूची तत्काल तैयार करें, जिनमें एक लाख रुपये या उससे अधिक की जुर्माना राशि लंबित है। थाना प्रभारी स्वयं निगरानी करते हुए बकाया जुर्माना राशि की शीघ्र वसूली सुनिश्चित करें तथा अभियान की नियमित समीक्षा करें।

एक पुलिस, एक संकल्प–ड्रग्स मुक्त हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन में आयोजित “एक पुलिस, एक संकल्प–ड्रग्स मुक्त हरियाणा” कार्यक्रम में थाना प्रभारियों (SHOs) के साथ संवाद किया। नीट में सफल सुपर-100 के 70 विद्यार्थियों को बधाई दी तथा पुलिस विभाग की त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तफ्तीश हेड के तहत उपलब्ध राशि बढ़ाकर ₹10 करोड़ करने, NDPS मामलों के लिए अलग पुरस्कार नीति लाने, ड्यूल पर्पज़ ड्रग्स की एंड-टू-एंड मॉनिटरिंग प्रणाली विकसित करने, प्रत्येक जिले में आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित करने, पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने, ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए ड्यूटी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर विकसित करने, गैंगस्टरों के महिमामंडन पर रोक के लिए एडवाइजरी लाने तथा नशामुक्त क्षेत्र बनाने वाले थाना प्रभारी को सम्मानित करने की महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

हरियाणा में व्यावसायिक शिक्षा का होगा दोगुना विस्तार

मुख्य सचिव  अनुराग रस्तोगी ने समग्र शिक्षा योजना की समीक्षा करते हुए सभी उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में 100% नामांकन सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

सरकार ने प्रथम चरण में 306 अतिरिक्त सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। एआई और फिनटेक जैसे नए विषय शुरू करने की भी योजना है। वर्ष 2026-27 में माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों तक व्यावसायिक शिक्षा की पहुंच 31% से बढ़कर 60% हो जाएगी।

हिसार में रोजगार मेला

हिसार में आयोजित भव्य रोजगार मेले का लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा, “रोजगार मेले युवाओं और नियोक्ताओं के बीच प्रभावी सेतु हैं। सरकार युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारे युवा विकसित भारत और विकसित हरियाणा के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं।”

screenshot 2026 0718 2122535619163319610642160

पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें, Hisar Job Fair,

पौधारोपण अभियान को गति देने के निर्देश

img 20260718 wa00178645530954077282163

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वन संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और जनभागीदारी से पौधारोपण अभियान को गति देने के दिए निर्देश!

वन विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी वन महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जनभागीदारी से व्यापक पौधारोपण, प्रत्येक पौधे की जियो-टैगिंग, अवैध कटान पर सख्त रोक, वनाग्नि रोकथाम, जल संरक्षण और आधुनिक तकनीक आधारित निगरानी के निर्देश दिए।

“पर्यावरण संरक्षण सरकार ही नहीं, पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

रोहतक जाट एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान गुलाब सिंह दीमाना व महासचिव की सदस्यता बहाल

जाट एजुकेशन सोसायटी के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना और महासचिव नवदीप की सदस्यता समाप्त करने का आदेश रद्द। उन्हें गवर्निंग बॉडी के सभी पदों के लिए अयोग्य घोषित करने संबंधी जिला रजिस्ट्रार, फर्म्स एवं सोसायटीज, रोहतक के 24 जून 2026 के आदेश को हरियाणा राज्य सोसायटी रजिस्ट्रार ने रद्द कर दिया है। प्रधान गुलाब सिंह दीमाना ने इसे सत्य की जीत बताया।

📢CBSE 10th 2nd Board Result 2026 Live: सीबीएसई कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी

📢उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में अगले 5 से 6 दिनों के दौरान आने वाले सिस्टम के दौरान का औसतन बारिश का पूर्वानुमान

एक बात जरूर नॉट कीजिएगा, चेनाब, रावी, तवी (जम्मू), चक्की, व्यास, सतलुज, घग्गर, कौशल्या, टांगरी, मारकंडा, सोम, टोंस, यमुना, गंगा और रामगंगा में बहुत ज्यादा पानी आने वाला है।

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (R-SET)-2026

✓ शैक्षणिक योग्यता – स्नातकोत्तर (PG ) पास

✓ परीक्षा 13 सितंबर 2026 को आयोजित होगी

✓ परीक्षा में नेगेटिविटी मार्किंग नहीं होगी

✓ 35 विषयों के लिए होगी पात्रता परीक्षा

✓ असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए होगी पात्रता परीक्षा

✓ आवेदन अंतिम तिथि 31 , जुलाई 2026

दिल्ली पुलिस फिजिकल की तारीख बदल दी गई है।
अब 25 July की बजाए 31 July से होंगे फिजिकल

हरियाणा के 22 जिलों का नामकरण | | हरियाणा GK स्पेशल

याद करें किस जिले का नाम किसके नाम पर पड़ा

  • अंबाला ➜ देवी अंबा / अंबालिका के नाम पर
  • करनाल ➜ दानवीर कर्ण के नाम पर
  • रोहतक ➜ राजा रोहताश / रोहिड़ा वृक्ष के नाम पर
  • महेंद्रगढ़ ➜ महेंद्र सिंह के नाम पर
  • जींद ➜ जयंती देवी के नाम पर
  • गुरुग्राम ➜ गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर
  • हिसार ➜ हिसार-ए-फिरोज़ा (किला) के नाम पर
  • भिवानी ➜ रानी भानी के नाम पर
  • सोनीपत ➜ श्रवण कुमार के नाम पर
  • कुरुक्षेत्र ➜ राजा कुरु के नाम पर
  • सिरसा ➜ शिरीष वृक्ष / राजा सारस के नाम पर
  • फरीदाबाद ➜ बाबा फरीद के नाम पर
  • यमुनानगर ➜ यमुना नदी के नाम पर
  • कैथल ➜ मुनि कपिल के नाम पर
  • पानीपत ➜ पाणिनि ऋषि / पणि जाति के नाम पर
  • रेवाड़ी ➜ रेवती के नाम पर
  • पंचकूला ➜ पाँच कुल्हों (कुओं) के नाम पर
  • फतेहाबाद ➜ फतेह खाँ के नाम पर
  • झज्जर ➜ झज्जू नामक किसान के नाम पर
  • नूंह (मेवात) ➜ मेव जाति की अधिकता के कारण
  • पलवल ➜ पलम्बासुर के नाम पर
  • चरखी दादरी ➜ दादुर (मेंढकों) की अधिकता के कारण

इस टॉपिक से हरियाणा की लगभग हर भर्ती परीक्षा में प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इस पोस्ट को अभी सेव करें, और अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
https://whatsapp.com/channel/0029VbAdCw12P59lzfSzd21q

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts