Verification: eefe237ed2c24d7f

नागरिक अस्पताल हिसार से बाइक चोरी मामले का खुलासा: सोनीपत का बाइक चोर काबू

0 minutes, 5 seconds Read

Civil Hospital Hisar bike Chori case update

Hisar News Today: नागरिक अस्पताल हिसार से बाइक चोरी मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने सोनीपत के बाइक चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित के कब्जे से चोरी का मोटरसाइकिल भी बरामद हो गया है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

 

हिसार के नागरिक अस्पताल से बाइक चोरी करने का HTM police station Hisar में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच उप निरीक्षक राजेश कुमार को दी गई। जांच अधिकारी ने नागरिक अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में मिले तथ्यों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोटरसाइकिल चोर की पहचान की। पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने नागरिक अस्पताल हिसार से बाइक चोरी की वारदात को कबूल कर लिया।

 

पुलिस पूछताछ के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोटरसाइकिल भी बरामद हो गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बाइक चोर की पहचान सोनीपत निवासी राकेश उर्फ राठी पुत्र रनवीर के रूप में हुई। जो हाल में हिसार की शिव कॉलोनी में रहता है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।

 

गौरतलब है कि हिसार जिले के गांव मीरपुर निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह हिसार के सेक्टर 14 स्थित सरकारी अस्पताल में कार्यरत है। उसने अपनी मोटरसाइकिल नागरिक अस्पताल परिसर में खड़ी की थी लेकिन जब कुछ समय बाद उसने संभाला तो उसकी मोटरसाइकिल वहां से गायब मिली। एचटीएम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।

टोल कर्मी की गोली मारकर हत्या,

हरियाणा में बिजली को लेकर हाहाकार, बिजली की समस्या को लेकर सड़कों पर उतरे लोग,

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts