Verification: eefe237ed2c24d7f

भिवानी में लोगों ने लगाया जाम, बिजली-पानी की समस्या को लेकर लगाया जाम, मंत्री का घेराव करने की दी चेतावनी

0 minutes, 2 seconds Read

भिवानी में बिजली समस्या को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

हरियाणा न्यूज टूडे: पूरे हरियाणा में बिजली के अघोषित कटों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। रविवार को भिवानी में बिजली पानी की समस्या को लेकर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंची लेकिन लोग अपनी समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग पर अड़े हुए हैं। हिसार, रोहतक और सोनीपत में भी लोग बिजली कटौती से परेशान होकर सड़कों पर उतर चुके हैं।

भिवानी के सर्कुलर रोड़ पर लगाया जाम

रविवार को भिवानी के सर्कुलर रोड़ पर हनुमान ढाणी चौंक और हनुमान गेट चौंक पर स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया। लोगों का आरोप है कि भीषण गर्मी की वजह से लोग पहले से ही परेशान हैं और बिजली निगम के अधिकारी बिना वजह बिजली के बार-बार कट लग रहे हैं। बिजली के अघोषित कटों की वजह से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का बुरा हाल है। वहीं पीने के पानी की समस्या भी उनके एरिया में बड़ी बनी हुई है और घरों में अब पीने का पानी भी नहीं बचा।

24 घंटे बिजली देने का झूठा ढिंढोरा पीट रही सरकार

जाम लगाए बैठे लोगों ने बताया कि बार-बार बिजली के लंबे-लंबे कट लग रहे हैं। घरों में इनवर्टर तक जवाब दे चुके हैं और बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी बिजली निगम बिजली की अघोषित कटौती को बंद नहीं कर रहा। जबकि सरकार 24 घंटे बिजली देने का झूठा ढिंढोरा पीट रही है। लोगों को सबसे ज्यादा बिजली की जरूरत गर्मी के मौसम में होती है और गर्मी के मौसम में बार-बार बिजली के कट लगाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है।

 

बिजली के अघोषित कटों की समस्या

screenshot 2026 0719 1253406348071155558360830

भिवानी के वार्ड 25 से पार्षद विनोद प्रजापति से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बिजली के लंबे-लंबे कट लगने से परेशान होकर लोगों ने मजबूरी में जाम लगाया है। समाधान शिविर में भी बिजली के अघोषित कटों की समस्या की शिकायत की जा चुकी है लेकिन उनकी समस्या का समाधान 20 दिन भी जाने के बावजूद भी नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि बिजली निगम के अधिकारियों ने हालू बाजार से लेकर पतराम गेट तक का एरिया छटनी किया हुआ है। इस एरिया में रात को 10:00 बजे लाइट की काट दी जाती है और सुबह 3:00 फिर से लाइट शुरू कर दी जाती है ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी के मौसम में 5 घंटे बिना बिजली के ही रात बितानी पड़ती है।

 

मंत्री राजेश नगर का घेराव करने की चेतावनी

screenshot 2026 0719 1307576423366170285329775

पार्षद ने बताया कि स्थानीय लोग बिजली कटों की परेशानी को लेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से शिकायत कर चुके हैं परंतु आज तक उनके समस्या का समाधान नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने आश्वासन दिया है कि रात को आगे से बिजली के कट नहीं लगेंगे। अगर भविष्य में बिना किसी ठोस हो जाए के बिजली कट लगाए गए तो वह मंत्री राजेश नगर का घेराव करने के लिए मजबूर होंगे।

बिजली पानी की समस्या से परेशान 

स्थानीय लोगों ने बताया कि पीने के पानी की सप्लाई में भी पानी बहुत ही खराब आ रहा है और वह इसकी काफी बार शिकायत कर चुके हैं। वाटर सप्लाई का पानी इतना गंदा है कि उसे देखते ही उल्टी लगने शुरू हो जाती है।

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts