Married woman from Barwala area absconded with teenager from the neighborhood
![]() |
| प्रतिकात्मक फोटो। |
हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़।
बरवाला की खबर: बरवाला क्षेत्र से एक किशोर अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के परिजनों का आरोप है कि पड़ौस की रहने वाली एक विवाहिता उनके बेटे को बहला फुसलाकर साथ ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रामनिवास ने बताया कि उसके दो बेटे व एक बेटी है। उसके बेटे 16 वर्षीय साहित रात करीब साढ़े 12 बजे बिना बताए कहीं पर चला गया। जब सुबह उठे तो पता चला कि बेटा घर से गायब है। जब उन्होंने उसकी तलाश की तो पता चला कि पड़ौस में रहने वाली एक विवाहिता उसके बेटे को बहला फुसलाकर कहीं ले गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपने नाबालिग लडक़ो को गांव की ही महिला पर बहला फुसलाकर ले जाने की शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
