Verification: eefe237ed2c24d7f

Hansi-Meham-Rohtak Railway Line : नवनिर्मित हांसी महम रोहतक रेलवे लाइन को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर साधा निशाना, हांसी से रोहतक रेल में पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा का जगह-जगह स्वागत

0 minutes, 40 seconds Read

     इंटरनेशनल एयरपोर्ट और रेल कोच फैक्ट्री को भाजपा सरकार हरियाणा से बाहर ले गयी इस बात का मलाल मुझे जीवनपर्यन्त रहेगा – दीपेन्द्र हुड्डा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

       राजनीति तोड़ती है लेकिन विकास जोड़ता है – दीपेन्द्र हुड्डा

Hansi, Meham, Rohtak Railway Line

हरियाणा न्यूज हांसी : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सांसद दीपेंद्र हुड्डा हांसी से ट्रेन में सवार होकर Hansi, Meham, Rohtak Railway Line se रोहतक पहुंचे। इस दौरान हांसीमहमरोहतक के लोगों ने नयी रेल लाइन के लिये उनका धन्यवाद किया। दीपेंद्र हुड्डा के हांसी स्टेशन पहुंचने पर फूल-मालाओं और ढोल-बाजे के साथ जबरदस्त स्वागत किया गया। उनके साथ ट्रेन में यात्रा करने के लिये बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। ट्रेन चलने के बाद रास्ते में पड़े हर स्टेशन पर गाजे-बाजे के साथ भारी संख्या में पहुंचे स्थानीय लोगों ने न सिर्फ दीपेंद्र हुड्डा का जोरदार नारों के साथ स्वागत किया बल्कि इस नयी रेल लाइन पर रेल सेवा शुरु होने की खुशी में लड्डू भी बांटे। रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनो पर मेले जैसा माहौल था। हांसी से चलने के बाद ट्रेन गढ़ीमुंढाल कलांमहममोखरा मदीनाडोभ भाली होते हुए रोहतक पहुंची। हर स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर दीपेंद्र हुड्डा ने वहां पहुंची भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया।

 





Hansi, Meham, Rohtak Railway Line


इस अवसर पर दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हांसी रेल कनेक्टिविटी से सीधा दिल्ली से जुड़े इस बात को लेकर जो सपना उन्होंने देखा था वो आज साकार हुआ है। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि राजनीति तोड़ती है, लेकिन विकास जोड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार की विकासहीन कार्यशैली का प्रमाण है कि 10 साल के बाद भी देश के प्रधानमंत्री जी से हमारे द्वारा शुरु कराये हुए विकास कार्यों का फीता कटवाना पड़ा। इस सरकार के 10 साल में 1 इंच नयी रेल की लाइन नहीं आयीमेट्रो का 1 खंबा आगे नहीं बढ़ा। दीपेन्द्र हुड्डा ने यह भी कहा कि हांसीमहम और भिवानी के बीच में प्रस्तावित इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अगर भाजपा सरकार हरियाणा से उठाकर यूपी नहीं ले जाती तो आज हरियाणा का नक्शा ही कुछ और होता। दिल्ली-रोहतक-हांसी-हिसार को विकास का कॉरीडोर बनाने की सोच के साथ बहुत मेहनत करके महम का इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गोहाना की रेल कोच फैक्ट्री मंजूर कराई थी। भाजपा सरकार इन दोनों बड़ी परियोजनाओं को हरियाणा से बाहर ले गयी इस बात का मलाल मुझे जीवनपर्यन्त रहेगा।

 





Hansi, Meham, Rohtak Railway Line


उन्होंने कहा कि आज जब वो रोहतक-महम-हांसी नयी रेल लाइन पर यात्रा कर रहे हैं तो उन्हें तत्कालीन रेल मंत्री श्री दिनेश त्रिवेदी जी की 2012 रेल बजट की वो स्पीच याद आ रही है जिसमें पूरे देश में मात्र नयी रेल लाइन की ही घोषणा हुई थी, जिसमें रोहतक-महम-हांसी नयी रेलवे लाइन देश में नंबर पर स्वीकृत हुई। रेल मंत्री अपने भाषण में तत्कालीन हुड्डा सरकार की ओर से इस लाइन का 50% खर्च वहन करने के निर्णय का धन्यवाद किया था। दीपेन्द्र हुड्डा इस अवसर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और तत्कालीन केंद्रीय रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी का विशेष धन्यवाद किया।

 

Hansi, Meham, Rohtak Railway Line

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि रोहतक-महम-हांसी नयी रेल लाइन प्रोजेक्ट से उनका गहरा लगाव रहा है। इस रेल परियोजना का काम उन्होंने UPA व हुड्डा सरकार की भागीदारी से 2011 में मंजूर कराया, 2012 में बजट दिलवाया और 2013 में हांसी में रेल-रोड रैली करके इसका शिलान्यास कराकर काम शुरू कराया और काम पूरा होने तक इसके पीछे लगे रहे। एक समय ऐसा भी आया जब प्रदेश में सरकार बदलने के बाद इसे ठन्डे बस्ते में डाल दिया गया तो उन्होंने काम शुरू कराने के लिए हांसी और महम में धरना भी दिया और मुख्यमंत्री जी द्वारा फाइल न मिलने की बात कहने पर डाक से पूरी फाइल भेजी। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के लोगों को ये सारी सच्चाई पता है। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि जो काम उन्होंने शुरू किया था और पूरा कराने के लिए वर्षों का अथक संघर्ष किया वो अंततः पूरा हुआ। आज नयी रेल लाइन पर लोगों के साथ रेल से यात्रा करके मेहनत सफल होने की सुखद अनुभूति हो रही है।









 

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाशपूर्व मंत्री सुभाष गोयलपूर्व मंत्री आनन्द सिंह दांगीपूर्व विधायक संत कुमारपूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेलापूर्व विधायक नरेश सेलवाल चक्रवर्ती शर्माप्रेम मलिकयोगेन्द्र योगीसुमन शर्माराजबीर फरटियाराजेन्द्र सूराछत्रपाल सोनीराजेश कासनीशमशेर मलिकजयसिंह पालीसुदेश यादव समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

Google News Hayana Link

Haryana News WhatsApp group

Haryana Breaking News Today 

जाने हरियाणा में सोलर पैनल पर किन किन लोगो को मिलेगी 75% सब्सिडी 

कृषि मेले की‌ झलकियां : टीटीसी में कृषि दर्शन प्रर्दशनी ; जाने इस कृषि मेले में क्या रहा खास ! krishi philosophy exhibition

यंग लड़कियों में बढ़ रहा है सर्वाइकल कैंसर, जाने कैसे हो सकता है सर्वाइकल कैंसर से बचाव 

Kisan Andolan : अब तक तीन किसानों की बलि ले चुकी भाजपा सरकार

किसानों ने खेड़ी चोपटा में की आंदोलन की रूपरेखा तैयार, खेड़ी चोपटा से किसानों ने कर दिया बड़ा ऐलान

Hisar Accident : हिसार में स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवारों को कुुचला ; महिला व युवक की मौत, रोडवेज विभाग में कार्यरत थी मृतका

आस्ट्रेलिया वर्क वीजा कैसे लगवाएं और वर्क वीजा के नाम पर ठगी से कैसे बचें

किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू ने बनाई रणनीति, क्या सरकार होगी चित

किसान आंदोलन पार्ट टू अपडेट 

आप नेता बोले : इंटरनेट बंद करके व्यापारियों और आम जनता को नुकसान पहुंचा रही सरकार

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer