---Advertisement---

Hisar ki taaja khabar : पीएनबी एटीएम में लूट करने के मामले में एक गिरफ्तार ; कबूली अन्य वारदातें भी, कही आप भी तो नहीं हुए इसके शिकार

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar ki taaja khabar : One arrested for PNB ATM loot case 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएनबी एटीएम में चाकू से हमला कर से नगदी छीनने के मामले में एक गिरफ्तार 

हिसार पुलिस हिरासत में पीएनबी बैंक एटीएम में लूटपाट करने का आरोपित।

 हरियाणा न्यूज हिसार :  अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने निजी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी से डाबड़ा चौंक स्थित पीएनबी एटीएम में चाकू से हमला कर 4 हजार रुपए छीनने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अन्य वारदातों को भी कबूला है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। 

    

     एएसआई सिकंदर ने बताया कि पुलिस ने निजी अस्पताल में कार्यरत कर्मचारी कृष्ण कुमार की शिकायत पर थाना अर्बन एस्टेट में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सर छोटूराम राम कॉलोनी हिसार उपेंद्र उर्फ भूपेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी द्वारा छीनी गई संपूर्ण धनराशि 4 हजार रूपये बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अन्य वारदातों के बारे में भी खुलासा किया है। 

 

 कबूली मोटरसाइकिल चोरी की दो वारदात

       एएसआई सिकंदर ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी उपेंद्र उर्फ भूपेंद्र ने मोटरसाइकिल चोरी की दो वारदाते कबूली है। आरोपी ने 20 फरवरी को एक मोटरसाइकिल डाबड़ा चोक के पास से और 26 फरवरी को टाउन पार्क हिसार से एक मोटरसाइकिल चुराने की बात कबूली है। इसके अलावा भी आरोपी ने चोरी की वारदाते की है। आरोपी ने माह नवंबर 2023 में मॉडल टाउन से 2 गैस सिलिंडर और डाबड़ा चोक से एसी का आउटर चोरी किया था। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि कैमरी रोड हिसार निवासी कृष्ण कुमार ने  26 फरवरी की शाम को एक व्यक्ति द्वारा डाबड़ा चोक स्थित एटीएम पर उससे 4 हजार रुपए छीनने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमे उसने बताया कि वह डाबड़ा चोक के नजदीक सूर्या अस्पताल में काम करता है। 26 फरवरी की शाम को वह डाबड़ा चौंक स्थित पीएनबी के एटीएम में पैसे निकाल रहा था कि उसी समय एक व्यक्ति हेलमेट पहने एटीएम के अंदर आ गया। जैसे ही उसने पैसे निकाले साथ खड़े युवक ने उस पर चाकू से वार कर 4 हजार रुपए छीन कर भाग गया था।  

हरियाणा न्यूज पर खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें: – हैड आफिस इंचार्ज, सुनील कोहाड़ पत्रकार, हिसार। हरियाणा , 7015156567 ya mail id :- sunilkohar@gmail.com

ये खबरें भी पढ़ें :-

Haryana News Today 

हिसार में भाजपा नेता अवैध रूप से वसूली करता गिरफ्तार 

crime news Sirsa 

Hisar politics news

latest News Sirsa 

Hisar loot News ,  

latest News Hisar 

Narnaund News 

Hisar Ki Taaja Khabar 

Sirsa Haryana news

Hisar kidnapping News 

tractor March in Haryana

Google News Hayana Link

Uklana News : ऑक्सफोर्ड स्कूल उकलाना का छात्र लापता; छात्र के परिजनों ने स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

जनक खाप सम्मेलन: हिसार में जुटे खाप प्रतिनिधि, लिए अहम फैसले

February 1, 2026

Hisar Khap Panchayat: कोहाड़ नांगल जाट्टान गौत्र का दो दिवसीय सम्मेलन 31 को हिसार में, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

January 30, 2026

Narnaund News : कृषि मंत्री पहुंचे राखी गढ़ी; बोले – आदि बद्री से सिरसा के ओटू हेड तक सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के प्रयास

January 22, 2026

Haryana Breaking News: राखीगढ़ी महोत्सव का रंगारंग समापन; खेलों का परिणाम घोषित

December 28, 2025

सिंधुघाटी-सरस्वती सभ्यता की विरासत और इतिहास, हड़प्पा सभ्यता पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह, Hansi News Today

December 28, 2025

हाईकोर्ट की न्यायधीश अल्का सरिन पहुंची राखीगढ़ी: हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने; Narnaund News Live

December 27, 2025

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer