---Advertisement---

Hansi News Today: हांसी में किसान ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

 Hansi News Today: Farmer in Hansi committed suicide by swallowing poisonous substance

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पड़ोसियों की मारपीट से तंग व डर के मारे किसान ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान

हरियाणा न्यूज टूडे/सुनील कोहाड़। 

हांसी की ताजा खबर: हांसी शहर से सटे ढाणा खुर्द गांव में 55 वर्षीय किसान बीर सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल कर जान दे दी। आरोप है कि किसान बीर सिंह उनके पड़ोसियों द्वारा कई बार पीटने व जान से मारने की धमकी देने से बहुत डर गया था और उनसे तंग आ गया था। इस कारण बीर सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

सदर थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक किसान बीर सिंह के भाई नरेंद्र के बयान पर उनके गांव के ही कुछ लोगों को नामजद करके केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में 68 वर्षीय नरेन्द्र ने बताया है कि बीर सिंह उनका सबसे छोटा भाई था। जो अविवाहित था। बीर सिंह खेती करता था। नरेंद्र ने पुलिस को बताया है कि पिछले छह महीने से उनके पड़ोस में रहने वाले राजेन्द्र के साथ गली को लेकर अनबन चली आ रही थी।

24 अप्रैल को रात करीब 9 बजे उनके भाई बीर सिंह के साथ राजेन्द्र, पवन, संजय ने गली में बनी नाली व ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर झगड़ा किया था। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने बीर सिंह के साथ मारपीट की थी। फिर नरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

जनक खाप सम्मेलन: हिसार में जुटे खाप प्रतिनिधि, लिए अहम फैसले

February 1, 2026

Hisar Khap Panchayat: कोहाड़ नांगल जाट्टान गौत्र का दो दिवसीय सम्मेलन 31 को हिसार में, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

January 30, 2026

Narnaund News : कृषि मंत्री पहुंचे राखी गढ़ी; बोले – आदि बद्री से सिरसा के ओटू हेड तक सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के प्रयास

January 22, 2026

Haryana Breaking News: राखीगढ़ी महोत्सव का रंगारंग समापन; खेलों का परिणाम घोषित

December 28, 2025

सिंधुघाटी-सरस्वती सभ्यता की विरासत और इतिहास, हड़प्पा सभ्यता पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह, Hansi News Today

December 28, 2025

हाईकोर्ट की न्यायधीश अल्का सरिन पहुंची राखीगढ़ी: हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने; Narnaund News Live

December 27, 2025

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer