---Advertisement---

भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में नहीं पहुंचे राव इंद्रजीत, गरमाई भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर राजनीति

Follow Us
---Advertisement---

 Rao Indrajit did not attend the nomination of BJP candidate from Bhiwani Mahendragarh Lok Sabha, politics heated up on Bhiwani Mahendragarh Lok Sabha seat.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर हुआ खेला 

हरियाणा न्यूज टूडे/नारनौल : भाजपा की नामांकन सभा मे यह नारा बार-बार लगाया जा रहा था ‘राम लक्ष्मण जानकी, जय कन्हैया लाल की’। उन्हें भगवान का आर्शीवाद मिलेगा या नहीं यह तो कह नही सकते, लेकिन भाजपा प्रत्याशी के ‘राम सदृश्य’ राव इंद्रजीत सिंह सभा मे आशीर्वाद देने नही पहुंचे। आज भिवानी महेंद्रगढ़ से भाजपा उम्मीदवार धर्मबीर सिंह ने सभा कर अपना नामांकन दाखिल किया। लेकिन इस मौके पर अहीरवाल के दिग्गज नेता राव इंद्रजीत सिंह की अनुपस्थिति चौंकाने वाली रही। भाजपा द्वारा पिछले कुछ दिनों से नामांकन सभा के लिए किए जा रहे प्रचार के अनुसार राव इंद्रजीत सिंह को इस अवसर पर मुख्य नेता के तौर पर पहुंचना था। लेकिन ऐन वक़्त पर उनका ना आना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

उल्लेखनीय है कि  बतौर सांसद अपने 10 साल के कार्यकाल में धर्मवीर सिंह हमेशा राव इंद्रजीत सिंह के साथ खड़े रहे हैं। राव इंद्रजीत सिंह भी सार्वजनिक तौर पर  धर्मवीर सिंह को अपना लक्ष्मण जैसा छोटा भाई बताते रहे हैं। 

 *राव इन्द्रजीत के दखल से मिली टिकट* :

यहां तक कि टिकट वितरण में जब धर्मवीर सिंह का दावा भूपेंद्र यादव, डॉ अभय सिंह व सुधा यादव के सामने कमजोर पड़ने लगा तो राव इंद्रजीत सिंह ने अपना अकाट्य दांव खेलते हुए टिकट की बाजी उनके नाम की थी। धर्मवीर सिंह पिछले दोनो चुनावों में जिला महेंद्रगढ़ से भारी बढ़त लेकर विजयी हुए थे। इस बार भी उन्हें यही उम्मीद थी कि राव इंद्रजीत सिंह की बिनाह पर एक बार फिर जिला महेंद्रगढ़ के माध्यम से वो जीत की हैट्रिक बनाएंगे। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने महेंद्रगढ़ के विधायक राव दानसिंह को टिकट देकर सारा खेल उलझा दिया है। 

 अब भाजपा प्रत्याशी के लिए आसान नहीं होगी डगर

अब धर्मवीर सिंह के लिए जिला महेन्द्रगढ़ से पिछली बार जैसा परिणाम पाना इतना आसान नही लग रहा है। अगर उन्हें कोई सहारा नजर आ रहा है तो वो हैं राव इंद्रजीत सिंह। इसलिए नामांकन सभा मे उन्हें मुख्य नेता के तौर पर आमंत्रित किया गया था। सभा मे राव समर्थक अच्छी संख्या में पहुंचे भी लेकिन राव इंद्रजीत नही पहुंच पाए। जिसके कारण खुद धर्मवीर सिंह भी थोड़े निराश नजर आए। क्योंकि पिछले दोनो चुनावो में भारी बढ़त देने वाला जिला महेंद्रगढ़ कांग्रेस प्रत्याशी राव दानसिंह के कारण उनके हाथों से निकलता दिखाई दे रहा है। ऐसे समय मे राव इन्द्रजीत सिंह का ना आना कहीं ना कहीं उन्हें मायूस कर रहा है, क्योंकि उनके बिना अहीरवाल के इस क्षेत्र को फतह कर पाना धर्मवीर सिंह के आसान नही है।हालांकि राव इंद्रजीत सिंह समर्थकों द्वारा यह बताया जा रहा है कि आज गुरुग्राम में जनसंपर्क कार्यक्रम होने के कारण वो नही आ पाए, शीघ्र ही वो चुनावी सभाएं कर धर्मवीर सिंह के लिए वोट मांगेंगे।

Haryana News Today: कांग्रेस ने फूंका सांसद प्रज्ज्वल रेड्डी का पुतला, प्रदर्शन करके की गिरफ्तारी की मांग
कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश उर्फ जेपी ने भाजपा व चौटाला परिवार पर साधा निशाना ; जाने क्या होगा कांग्रेस उम्मीदवार जेपी ने ,
रणजीत सिंह ने भरा नामांकन, खट्टर बोले : JJP इनेलो का नहीं वजूद, कांग्रेस का सुपड़ा साफ
कुमारी सैलजा ने सिरसा लोकसभा सीट से भरा नामांकन पत्र,
टैगोर स्कूल नारनौंद के छात्रों ने फिर रच दिया इतिहास, बाप रे बाप इतनी मैरिट ,
मजदूर दिवस पर विशेष: क्या है मजदूरों के हित, उकलाना में क्यों उड़ाई जा रही हैं मजदूरों के हितों की धज्जियां ,


#भाजपा #कांग्रेस, #जजपा #इनेलो #हरियाणा #भिवानी #नारनौल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

जनक खाप सम्मेलन: हिसार में जुटे खाप प्रतिनिधि, लिए अहम फैसले

February 1, 2026

Hisar Khap Panchayat: कोहाड़ नांगल जाट्टान गौत्र का दो दिवसीय सम्मेलन 31 को हिसार में, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

January 30, 2026

Narnaund News : कृषि मंत्री पहुंचे राखी गढ़ी; बोले – आदि बद्री से सिरसा के ओटू हेड तक सरस्वती नदी के पुनर्जीवन के प्रयास

January 22, 2026

Haryana Breaking News: राखीगढ़ी महोत्सव का रंगारंग समापन; खेलों का परिणाम घोषित

December 28, 2025

सिंधुघाटी-सरस्वती सभ्यता की विरासत और इतिहास, हड़प्पा सभ्यता पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखा बच्चों का उत्साह, Hansi News Today

December 28, 2025

हाईकोर्ट की न्यायधीश अल्का सरिन पहुंची राखीगढ़ी: हड़प्पा सभ्यता के रहस्य जाने; Narnaund News Live

December 27, 2025

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer