---Advertisement---

पानीपत में घर घूसे चोर, 20 लाख रुपए के जेवरात व नगदी चोरी

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
---Advertisement---

Thieves broke into a house in Panipat, stole jewellery and cash worth Rs 20 lakh, Panipat News,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

माडल टाउन में घर से 20 लाख कीमत के गहने व नकदी चोरी

Haryana News Today : पानीपत शहर में चोर गिरोह सक्रिय है। खासकर वो सूने मकानों को अपना निशाना बना रहे हैं। ऐसे ही चोर शहर के माडल टाउन स्थित एक मोबाइल कंपनी के जोनल सेल्स मैनेजर बलदेव सिंह के घर में घुसकर 20 लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात, डालर आदि कीमती सामान चोरी कर ले गए।

घटना तब की है, जब बलदेव सिंह परिवार सहित हिमाचल में बहन के यहां गया हुआ था। तीन दिन बाद घर लौटे तो चोरी का पता चला। सूचना माडल टाउन थाना पुलिस को दी गई। बलदेव सिंह रांगड़ा ने माडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-18 पुराना फरीदाबाद का रहने वाला है। हाल में माडल टाउन में किराये पर रहता है। एक मोबाइल कंपनी में बतौर जोनल सेल्स मैनेजर कार्यरत है। 20 सितंबर को परिवार सहित हिमाचल प्रदेश में किसी काम से घर पर ताला लगाकर गया था। तीसरे दिन 23 सितंबर को रात के समय वापस लौटे तो मकान पर कमरे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान इधर उधर

बिखरा हुआ था। उन्होंने चेक किया तो घर पर रखे सोने व चांदी के गहने, नकदी, डालर सहित अन्य कीमती सामान चोरी मिला। जिसकी कीमत करीब 20 लाख है।

उसने पुलिस से मामले में केस दर्ज कर चोरों का पता लगा चोरी किए गहने, पैसे व अन्य सामान बरामद कर वापस दिलाने के साथ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कोरोना के दौरान हो गई थी जीजा की मौत

बलदेव सिंह ने बताया कि वह भी हिमाचल के रहने वाले हैं। पिता का कपड़े का कारोबार था तो सालों पहले फरीदाबाद में आकर रहने लगे थे। हिमाचल में ही बहन की ससुराल है। कोरोना काल में जीजा की मौत हो गई थी। उनकी क्रिया कार्यक्रम के चलते ही वो मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित उनके यहां गए थे।

 

Rohtak News in Hindi: मुंबई से आया हत्यारा, ईंट व चाकू से वार कर की दोस्त की हत्या

Rohtak News in Hindi: मुंबई से आया हत्यारा, ईंट व चाकू से वार कर की दोस्त की हत्या

सिरसा में कमरे में जिंदा जले पति-पत्नी, शरीर पर मिले चोटों के निशान, जाने वजह

सिरसा में कमरे में जिंदा जले पति-पत्नी, शरीर पर मिले चोटों के निशान, जाने वजह

गोहाना में पीएम मोदी की रैली :पीएम नरेंद्र बोले कांग्रेस ने दलितों पर अत्याचार किए, युवाओं की नौकरी बेची

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 7 दिन बारिश का अलर्ट, जानें हिसार, जींद, रोहतक समेत सभी शहरों का तापमान

July 18, 2026

Jind Traffic Advisory: पीएम मोदी की रैली के चलते 17 जुलाई को जींद में बड़े ट्रैफिक डायवर्जन, इन रास्तों से गुजरना रहेगा प्रतिबंध

July 16, 2026

Weather Update: हरियाणा में तूफान ने मचाई तबाही, अंबाला में हाइवे पर पलटे ट्रक, फोनों में अलर्ट से लोग हैरान

June 11, 2026

हरियाणा में New Bypass Pariyojna: दिल्ली से पंजाब जाने वाले राहगीरों को भी होगा फायदा

May 30, 2026

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश का अलर्ट; कैसे होंगे किसानों के सपने साकार

April 5, 2026

Crime News: पानीपत में पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला; सहायिका को लिव-इन में रखा, गोहाना में मामला दर्ज

March 23, 2026

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer