Verification: eefe237ed2c24d7f

हरियाणा में हेरोइन का असल सप्लायर नारनौंद में काबू: Narnaund CIA Police की नशा तस्करी के फेमस गांव में बड़ी कार्रवाई

0 minutes, 6 seconds Read

Heroine Main supplier arrest Narnaund CIA Police

Narnaund CIA Police : नशा कारोबार को लेकर दुनिया में उड़ता पंजाब के नाम से हरियाणा का राजथल गांव फेमस है। इस गांव के नशा तस्करों के तार हरियाणा प्रदेश के कोने-कोने सहित देश के अनेक हिस्सों से जुड़े हुए हैं। नारनौंद सीआईए पुलिस ने नशा ( हेरोइन ) सप्लाई करने के मामले में असल सप्लायर को गांव राजथल से एक नशा तस्कर को काबू किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

नारनौंद सीआईए पुलिस में तैनात एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने गत दिनों पहले रोहतक जिले के गांव भैणी सुरजन निवासी विजय पुत्र सत्यवान व अनु सिंह पुत्र जयभगवान को 20 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने यह हेरोइन हिसार जिले के गांव राजथल निवासी एक नशा तस्कर से खरीदी है। ( Latest News Narnaund Hisar )

 

 

 

पुलिस पूछताछ के बाद दोनों नशा तस्करों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने नशा तस्करों से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव राजथल में छापेमारी कर हेरोइन सप्लाई करने वाले अल नशा सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान गांव राजथल निवासी रवि पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है।

 

 

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer