---Advertisement---

हिसार सिंचाई विभाग के एसडीओ सत्यवीर कोहाड़ का निधन : Hisar News Today

By हरियाणा न्यूज टूडे

Updated On:

Follow Us
---Advertisement---

Hisar News Today in Hindi, irrigation department SDO death

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Hisar News Today : हिसार सिंचाई विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत एसडीओ सत्यवीर को हार्ड का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग सहित उनके चाहने वालों में शौक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव राजपुरा में शनिवार को किया जाएगा।

मिली जानकारी के मुताबिक हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव राजपुरा निवासी सत्यवीर कोहाड़ हिसार सिंचाई विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था और बृहस्पतिवार को बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया।

हिसार सिंचाई विभाग में कार्यरत एसडीओ सत्यवीर कोहाड़ का अंतिम संस्कार शनिवार 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव राजपुरा में किया जाएगा। सत्यवीर कोहाड़ सिंचाई विभाग में पिछले काफी सालों से अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनकी ड्यूटी जींद और हिसार जिले सहित अन्य जगहों पर भी लगी और उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पूरी की।



सिंचाई विभाग हिसार में एसडीओ पद पर कार्यरत सत्यवीर सिंह कोहाड़ का निधन से विभाग सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। वे एक कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव के अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे पिछले दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। सत्यवीर कोहाड़ का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को गांव राजपुरा तहसील नारनौंद में 11 बजे किया जाएगा। अंतिम संस्कार उपरांत शोकसभा कोठी नंबर 9, कैनाल कॉलोनी, हिसार में की जाएगी। जहां परिजन एवं शुभचिंतक श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Haryana Irrigation department SDO सत्यवीर कोहाड़ चार भाइयों में तीसरे स्थान पर थे। उनके बड़े भाई धर्मपाल कोहाड़ भी सिंचाई विभाग में एसडीओ हुआ करते थे और उनका पहले ही निधन हो चुका है। जबकि उनके दूसरे नंबर के बड़े भाई बलवंत सिंह और छोटे भाई जयवीर चंडीगढ़ में अपना कारोबार करते हैं। जबकि उनके बड़े भाई धर्मपाल के दो बेटे हैं और उनका एक बेटा बिजली निगम में बड़े पद पर कार्यरत है जबकि दूसरा बेटा हाई कोर्ट में वकालत करता है। ‌सत्यवीर कोहाड़ का बेटा ऑस्ट्रेलिया गया हुआ है जो शुक्रवार शाम तक भारत पहुंचाने की उम्मीद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer