नारनौंद समाचार | हरियाणा अबतक न्यूज
जिला हिसार के नारनौंद क्षेत्र स्थित सृष्टि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्कूल, मोठ के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। फतेहाबाद के बाल भारती इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 24 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक आयोजित CBSE क्लस्टर-16 कबड्डी प्रतियोगिता में स्कूल की दोनों टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के कुल 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बाद अंडर-17 टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया, जबकि अंडर-14 टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
अंडर-14 टीम ने जीता कांस्य पदक
अंडर-14 वर्ग में आयुष, मयंक, अरमान, निर्भय, यक्षित, लक्ष्य, हैप्पी, रितेश, आकाश, अनिरुद्ध, सौरभ और रविश ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की बेहतरीन टीम भावना और संघर्षपूर्ण खेल के दम पर टीम ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
अंडर-17 टीम ने स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बनाई जगह
अंडर-17 वर्ग में साहिल, नवीन, आर्यन, रुधर, दरवेश, अतुल, यमन, विनय, मोहित लोहान, यशदीप, यश लोहान और केशव ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया। अनुशासित खेल, मजबूत रणनीति और शानदार तालमेल के बल पर टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम ने CBSE राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई कर लिया।
खिलाड़ियों की मेहनत और कोचों का मार्गदर्शन बना सफलता की कुंजी
विद्यालय के कबड्डी कोच प्रदीप जागलान और सुभाष लोहान ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पहले तकनीकी प्रशिक्षण, नियमित अभ्यास और रणनीतिक तैयारी कराई। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम रहा कि दोनों टीमों ने प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल की।
विद्यालय प्रबंधन ने दी बधाई
विद्यालय के प्रबंधक अनूप लोहान ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर तक बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है तथा भविष्य में भी विद्यालय के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम वर्मा ने भी सभी खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी आने वाले समय में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत
प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
Haryana Land Record Online: हरियाणा में अब घर बैठे मिलेगी जमाबंदी और म्यूटेशन की कॉपी,




