Chhattisgarh Tourism Minister Rajesh Agarwal reached Rakhi Garhi
70 साल बाद छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री पहुंचे अपने पैतृक गांव, गांव की मिट्टी पर पांव रखते ही छलके आंसू
सुनील मान, जागरण नारनौंद : ऐतिहासिक गांव राखीगढ़ी की गूंज पूरे देश में है करीब 70 साल पहले गांव राखी गढ़ी से एक परिवार छत्तीसगढ़ में जाकर बस गया था। छत्तीसगढ़ में राजेश अग्रवाल राजनीति में उतरे और वह फिलहाल छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 70 साल में वह पहली बार अपने पैतृक गांव की भूमि के दर्शन करने के लिए पहुंचे। जब गांव में कदम रखा तो उनकी आंखों में आंसू छलक आए। वह अपने पूर्वजों की भूमि को नमन करके हजारों साल पुरानी सभ्यता को देखने के लिए टीलों पर गए। एक एक चीज को देखकर हैरान थे कि उनका गांव दुनिया वास्तव में ऐतिहासिक गांव है।
राखी गढ़ी निवासी चांदी राम अग्रवाल अपने परिवार के साथ इस गांव से छत्तीसगढ़ में जाकर बस गए थे वहीं पर राजेश अग्रवाल का जन्म हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह राजनीति में उतर गए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर विधानसभा चुनाव लड़ा और चुनाव में जीत हासिल की। वो प्रदेश के पर्यटन मंत्री के रूप में फिलहाल कार्य कर रहे हैं। उनके पिता ने उनको कहा था कि वह एक बार अपने पैतृक गांव राखीगढ़ी में जरूर जाएं। उन्होंने पिता के सपने को पूरा करते हुए रविवार को परिवार सहित राखी गढ़ी पहुंचे। ग्रामीण रामहेर सैन, रामफल लोरा, सतबीर मालिक, विक्की मालिक ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहां कि अबकी बार वह राखी गढ़ी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में जरूर पहुंचेंगे।
पर्यटन मंत्री राकेश अग्रवाल अपने परिवार सहित हड़प्पा कालीन सभ्यता के टीलों को देखने के लिए पहुंचे वह हजारों साल पुरानी चीज देखकर अचंभित थे। कि उनके गांव में हजारों साल पहले भी कोई सभ्यता होती थी जो की पूरी दुनिया की सबसे बड़ी साइट मानी जाती है। उन्होंने सभी टीलों पर बड़ी बारीकी से अवशेषों को देखा। उन्होंने हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा से फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि गांव में और भी सुविधा उपलब्ध करवाने का काम करें ताकि यह गांव देश का बड़ा पर्यटक हब बन सके।
राकेश अग्रवाल का जन्म छत्तीसगढ़ में ही हुआ था वह राजनीति में आकर समाज सेवा करना चाहते थे उन्होंने सबसे पहले पांच का चुनाव लड़ा और वह पंच बन गए। उसके बाद वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में मतभेद होने के कारण वो भाजपा पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने 2023 में सरगुजा जिले की अंबिकापुर विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उसके बाद 2025 में मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। ओर उनको पर्यटन मंत्री बनाया गया।
गांव की मिट्टी पर कदम रखकर बड़ा गर्व महसूस
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि उनका गांव दुनिया का ऐतिहासिक गांव है। आज गांव की मिट्टी पर कदम रखकर बड़ा गर्व महसूस हुआ। किसी कर्म से अब तक वह नहीं आ पाए थे लेकिन अब गांव से नाता जुड़ा रहेगा अपने पूर्वजों के घर को देखकर ऐसा लगा कि जैसे यहीं पर रहकर उनके दीदार कर सकूं लेकिन काफी मजबूरियां है लोगों की सेवा करनी है। समय-समय पर यहां आता रहूंगा।


