![]() |
| हिसार पुलिस की गिरफ्त में बैठा अपहरण करने के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी। |
हिसार समाचार: हिसार सदर थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन के विवाद में व्यक्ति का अपहरण कर उसको घर में बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए एक आरोपित को पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी भी बरामद कर अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
हिसार सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में विकास शर्मा पुत्र नरसी शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि पंकज के साथ उसका पैसों का लेनदेन है। इसी को लेकर पंकज ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया और घर में बंधक बना लिया। हिसार सदर थाना पुलिस ने इस मामले में कारवाई करते हुए मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी थी।
पुलिस ने अपहरण कर बंधक बनाने के मामले में कारवाई करते हुए आरोपित पंकज को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपित के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपित को अदालज में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
![]() |
| हिसार पुलिस की गिरफ्त में बैठा अपहरण करने के मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी। |
इस संबंध में जांाच अधिकारी विकास से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि पैसों के लेनदेन के मामले में पुंलिस ने करवाई करते हुए पंकज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी बरमाद कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें, पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई लाइन पर टच करें :-
बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, वाहन होंगे इम्पाउंड – ASP मयंक मुदगिल,
latest News Hisar: घोड़ा फार्म हिसार से अवैध पिस्तौल व जिंदा कारतूसों सहित एक काबू,
Maruti Suzuki Brezza Turbo Boosterjet लॉन्च, 110HP इंजन और दमदार फीचर्स, जाने क्या क्या हैं खास,



