हिसार समाचार: हिसार सीआईए पुंलिस ने गश्त के दौरान घोड़ा फार्म हिसार से एक युवक को अवैध पिस्तौल व चार जिंदा कारतूसों सहित पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक अवैध पिस्तौल से किस वारदात को अंजाम देने वाला था और ये कहां से लेकर आया है।
हिसार सीआईए पुलिस की टीम साउथ बाइपास पर बालसमंद रोड़ पर गश्त कर रही थी कि इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक घोड़ा फार्म में अवैध पिस्तौल लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए ठिकाने पर दबिश दी और शक के आधार पर एक युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस पूछताछ के दौरान युवक पिस्तौल व कारतूसों से संबंधित कोई भी कागजात पुलिस टीम के समक्ष पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने अवैध पिस्तौल और कारतूसों को अपने कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ सिविल लाईन थाना में आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है कि आरोपित इस अवैध पिस्तौल से किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में था और ये कहां से लेकर आया है।
घोड़ा फार्म हिसार से अवैध पिस्तौल सहित पकड़े गए युवक की पहचान हिसार के पटेल नगर निवासी राजन पुत्र दीपक के रूप में हुई। पुलिस आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। ताकि उसके अन्य साथियों सहित इस संबंध में ओर भी जानकारी जुटाकर संबंधित लोगों के खिलाफ कारवाई की जा सके।
इस संबंध में सीआईए प्रभारी कर्णसिंह ने बताया कि उनकी टीम सहायक उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में गश्त पर थी और घोड़ा फार्म हिसार से एक युवक को अवैध पिस्तौल व चार जिंदा कारतूसों सहित काबू किया है। पुलिस आरोपित को पुलिस रिमांड पर लेगी ताकि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफतार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।


