Drug Smuggler: सफीदों में हेरोइन (स्मैक) सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, घर से नशा बेचने का करता है कारोबार

0

 Drug smuggler arrested with heroin in Safidon


Haryana News, Safidon:  हरियाणा में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत HSNCB यूनिट karnal ने कार्रवाई करते हुए जींद जिले के सफीदों थाना क्षेत्र के गांव से एक नशा तस्कर ( Drug Smuggler )  को 11.32 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


हेरोइन (स्मैक) बेचने का कारोबार 

 सदर थाना सफीदों प्रभारी उप.नि. राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि HSNCB यूनिट करनाल के उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार अपनी टीम सहित नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं तस्करों की धरपकड़ के लिए गश्त एवं जांच कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि प्रगट सिंह उर्फ पग्गी वासी गांव मलकपुर में  अपने घर से हेरोइन (स्मैक) बेचने का कारोबार कर रहा है तथा उसने अपने घर में  नशीला पदार्थ छिपा रखा है।


हेरोइन (स्मैक) बरामद

सूचना की गंभीरता को देखते हुए HSNCB कि टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी प्रगट उर्फ पग्गी के  घर के आंगन में तख्त पर बिछी दरी के नीचे से एक पारदर्शी पन्नी में कुल 11.32 ग्राम हेरोइन (स्मैक) बरामद हुआ। आरोपी प्रगट सिंह उर्फ पग्गी वासी मलकपुर  के विरुद्ध सदर थाना सफीदों में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(B) के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही थाना सदर सफीदों को सौंप दी गई । आरोपी प्रगट उर्फ पग्गी वासी मलकपुर को माननीय अदालत में पेश करके आगामी  कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।  


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top