Krishna Multispeciality Hospital Kheri Chopta
खेड़ी चोपटा पर निजी अस्पताल के संचालक सहित दो पर मामला दर्ज
अस्पताल में अवैध तरीके से बनाए जा रहे थे जन्म प्रमाण पत्र
Abtak Haryana News, Narnaund: हांसी जिले के गांव खेड़ी चोपटा के बरवाला रोड पर श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ( Shree ) पर गलत तरीके जन्म रजिस्ट्रेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो जुलाई को छापा मारा था। हस्पताल में अनियमितताएं पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत की आधार पर अस्पताल के संचालक सहित दो अन्य पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद भी फाइलों पर हस्ताक्षर किए
खेड़ी चोपटा के श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में छापेमारी के बाद जांच में सामने आया कि अस्पताल के संचालक ने कबूल किया कि कि तीन डिलीवरी केशों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्होंने छह हजार रुपए लिए थे। जन्म प्रमाण पत्र तैयार करवाने के लिए उन्होंने फाइल तैयार की थी। जिस पर डॉक्टर रवीना के हस्ताक्षर किए हुए थे। डॉक्टर रवीना का रजिस्ट्रेशन भी अप्रैल 2026 में खत्म हो चुका है। रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद भी उन्होंने उन फाइलों पर हस्ताक्षर किए हुए थे। इस अस्पताल में 23 जनवरी 2020 से अब तक कुल 27 डिलीवरी रजिस्टर में दर्शायी गई है। जिन तीन डिलीवरी के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की फाइल तैयार की गई थी वह डिलीवरी टर्मिनेट नर्स मनजीत ने अपने स्तर पर अस्पताल से बाहर कही दूसरी जगह करवाई थी और गलत तरीके से उन तीनों डिलीवरी का जन्म रजिस्ट्रेशन इस अस्पताल में तैयार करवाना था।
जांच रिपोर्ट सीएमओ हिसार को सौंपी - डॉ. विक्रम गोरिया
स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉक्टर विक्रम गोरिया, डॉक्टर अंजु दलाल, ड्रग इंस्पेक्टर डॉ अजय कुमार ने पूरी जांच रिपोर्ट सीएमओ हिसार को सौंपी। उसके बाद खेड़ी चोपटा पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर श्री कृष्णा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के संचालक जींद जिले के गांव खेड़ी सपा निवासी रमेश कुमार, डॉ रवीना, खेड़ी लोहचब निवासी मंजीत के खिलाफ नेशनल मेडिकल कमिशन एक्ट 2019 - 34, बीएनएस,3(5) और बीएनएस 318 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी इस मामले में आरोपित होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


