Ratia News: रतिया में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; 3 घरों से गेहूं के कट्टों एवं अन्य सामान की चोरियों का खुलासा

0

 Fatehabad ratia Chori Case Update 

Ratia News: चोरी की वारदात का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार; गेहूं के कट्टों एवं अन्य सामान की चोरियों का खुलासा


Haryana News, Ratia: फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव बीराबंदी में चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए रतिया पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस पकड़े गए चोरों से पूछताछ करने में लगी हुई है। ताकि चोरी की अन्य वारदातों का भी पर्दाफाश किया जा सके। 


                   नागपुर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव बीराबदी निवासी गुरतेज सिंह की शिकायत पर सदर थाना रतिया में मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, दिनांक 5 जुलाई 2026 को परिवार के सभी सदस्य कार्यवश घर से बाहर गए हुए थे। शाम को लौटने पर घर से लगभग 45 किलोग्राम गेहूं से भरा एक कट्टा चोरी हुआ मिला।


                   जांच के दौरान यह सामने आया कि उसी दिन गांव बीराबदी निवासी गुरविंद्र सिंह के यहां से लगभग 90 किलोग्राम गेहूं के दो कट्टे तथा अमरजीत के पानी के टैंकर से करीब 2,500 रुपये मूल्य की लोहे की हुक भी चोरी हुई थी। ( Fatehabad News Today


                   सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सदर थाना रतिया में मुकदमा संख्या 163, दिनांक 07.07.2026, धारा 303 एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान एकत्र किए गए साक्ष्यों एवं तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम ने गुज्जर पुत्र जगदीश राम निवासी गांव बीराबदी तथा नैरना सिंह पुत्र बागड़ी राम निवासी गांव बीराबदी को गिरफ्तार कर लिया।


                    पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले की हर पहलू से जांच जारी है तथा पूछताछ के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top