Verification: eefe237ed2c24d7f

Hisar News Today: हिसार पुलिस ने एटीएम चोर गिरोह का किया पर्दाफास, अंतरराज्यीय गिरोह के तीन चोर गिरफ्तार

0 minutes, 9 seconds Read

Hisar ATM Chor Gang Arrested

Hisar News Today : हिसार में एटीएम मशीन तोडक़र रूपए चोरी करने के मामले में हिसार सीआईए पुलिस ने कारवाई करते हुए एटीम चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अंतरराज्यीय एटीएम चोर गिरोह के सदस्यों ने पुलिस पूछताछ में हिसार शहर में दो एटीएम चोरी की घटनाओं को कबूल किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये तीनों ही सदस्य बड़े अंतरराज्यीय चोर गिरोह से जुड़े हुए हैं और इन्होंने हरियाणा के अलावा अन्य प्रदेशों में भी एटीएम चोरी, वाहन चोरी, मकानों में चोरी सहित अनेक वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस आगामी पूछताछ के लिए इन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हिसार पुलिस ने एटीएम चोर गिरोह पकड़ा

Hisar Breaking News : हिसार पुलिस ने एटीएम चोर गिरोह पकड़ा
Hisar ATM Chor Gang

पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने बताया कि गत माह थाना सदर हिसार तथा थाना एचटीएम क्षेत्र में देर रात सरकारी एटीएम मशीनों को उखाड़कर उनमें रखी नकदी चोरी करने की दो गंभीर वारदातें सामने आई थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सीआईए हिसार के प्रभारी पीएसआई करण सिंह के नेतृत्व में दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया।

 

Hisar Breaking News

गठित टीमों ने लगातार तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र तथा अन्य गोपनीय सूचनाओं के आधार पर हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। लगातार की गई मेहनत के परिणामस्वरूप थाना एचटीएम के मुकदमा संख्या 286/2026 में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ( Hisar Crime News Today )

एटीएम चोरी की वारदात में शामिल

इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए पीएसआई नवीन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए भिवानी रोहिल्ला में एटीएम चोरी की दूसरी वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकार दोनों मामलों में अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

एटीएम मशीनों को उखाड़कर नकदी चोरी

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एटीएम मशीनों को उखाड़कर उनमें रखी नकदी चोरी करने की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अंतरराज्यीय चोरी गिरोह से जुड़े हैं और इन्होंने हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों में भी एटीएम चोरी, वाहन चोरी, मकानों में चोरी तथा अन्य संपत्ति संबंधी अनेक वारदातों को अंजाम दिया है।

 

वाहन चोरी, एटीएम चोरी एवं अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड की जांच में यह भी पाया गया है कि आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से चोरी, वाहन चोरी, एटीएम चोरी एवं अन्य आपराधिक मामलों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है तथा अन्य मामलों में भी इनकी संलिप्तता की गहन जांच जारी है।

 

गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान वारदात में प्रयुक्त वाहन, उपकरण, चोरी की गई नकदी की बरामदगी के साथ-साथ गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान एवं हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य राज्यों में की गई वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

 

📢 हरियाणा की हर ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए हमारा WhatsApp Channel अभी जॉइन करें।

📲 WhatsApp Channel Join करें

Related Posts

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer