---Advertisement---

Hisar News: गंगवा गांव में सीवरेज टैंक में दम घुटने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

Follow Us
Hisar News: गंगवा गांव में सीवरेज टैंक में दम घुटने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल
---Advertisement---

 गंगवा गांव सीवरेज टैंक हादसा

Hisar News Today : हिसार के गंगवा गांव में सीवरेट टैंक में दम घुटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव व प्रशासन में हडक़ंप मच गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। लेकिन मृतक के परिजन दोषी अधिकारियों और लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Gangwa Hisar Accident News

Gangwa Hisar Accident News          
Sewer Tank Accident

मिली जानकारी के मुताबिक हिसार जिले के गंगवा गांव में सीवरेट ट्रीटमेंट प्लांट में मंगलवार को सीवरेज टैंक की पाइपलाइन में रूकावट आ गई। इसको ठीक करने के लिए गांव गंगवा निवासी सोनू और मोनू टैंक में उतरकर ठीक करने लगे। जब वो लोहे की रॉड से पाइपलाइन में जमा गंदगी को साफ करने लगे तो पाइपलाइन में भरी गैस का रिसाव हो गया। ( Sewer Tank Accident Hisar News )

 

Hisar Breaking News

गैस एक दम इतनी भभक उठी कि दोनों मजदूर बेहौंश होकर टैंक में ही गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी और टैंक से दोनों मजदूरों को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद 22 वर्षीय मोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रैफर कर दिया। लेकिन उसके परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए।

 

Haryana Sewer Tank Accident

Haryana Sewer Tank Accident      
Hisar Sewer Tank Accident

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियों ने सोनू और मोनू को जबरदस्ती से बिना सुरक्षा उपकरणों के टैंक में उतार दिया। जिसके कारण मोनू की मौत हो गई। जबकि सोनू जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है। उन्होंने लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसके परिवार को सरकारी नौकरी देने सहित मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं।

उधर पुलिस ने इस मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कारवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल की जांच करने में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कारवाई की जाएगी। मृतक के परिजनों के मुताबिक सोनू और मोनू को टैंक में बिना सेफ्टी बेल्ट, ऑक्सीजन सिलेंडर और हेल्मेट के बिना ही उतारा गया था। जिसकी वजह से हादसा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer