---Advertisement---

Accident News : सोनीपत में जिंदा जला ट्रक चालक, दो वाहनों की टक्कर, हाइवा ट्रक में लगी आग

Follow Us
Accident News : सोनीपत में जिंदा जला ट्रक चालक, दो वाहनों की टक्कर, हाइवा ट्रक में लगी आग
---Advertisement---

Sonipat Accident News : हरियाणा के सोनीपत में बुधवार की दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। नेशनल हाइवे 334बी पर डस्ट से भरे हाइवा डंपर की दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर होते ही हाइवा डंपर के कैबिन में आग लग गई और कैबिन में फंसा ट्रक चालक जिंदा जल गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस हादसे के बाद हाइवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और पुलिस को जाम खुलवाने के लिए दोहपरी में पसीना बहाना पड़ा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Latest Update Sonipat Accident

Accident News : सोनीपत में जिंदा जला ट्रक चालक, दो वाहनों की टक्कर, हाइवा ट्रक में लगी आग

मिली जानकारी के मुताबिक सोनीपत जिले के रोहणा गांव के पास बुधवार की दोहपर को नेशनल हाइवे 334बी पर दो बड़े वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा ट्रक के कैबिन में आग लग गई। हाइवा ट्रक का चालक कैबिन से निकल पाता उससे पहले पूरे कैबिन को आग ने अपनी चपेट में ले लिया और ट्रक चालक अंदर ही जिंदा जल गया। राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

 

Driver Burnt Alive in Sonipat

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रोड़ी से भरा एचआर 69ई 3466 ट्रक आगे चल रहा था और उसके पीछे पीछे एचआर 46एफ 3192 हाइवा ट्रक डस्ट लेकर चल रहा था। जैसे ही ये दोनों ट्रक गांव रोहणा के नजदीक पहुंचे तो पीछे चल रहे हाइवा ट्रक ने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण पीछे वाले हाइवा ट्रक का कैबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने राहगिरों की मदद से चालक को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें ऊंची ऊंची उठने लगी और लोग ट्रक के पास भी नहीं जा पाए।

 

NH 334B Accident in Truck Fire Sonipat

Sonipat Truck Accident News : सोनीपत में जिंदा जला ट्रक चालक, दो वाहनों की टक्कर, हाइवा ट्रक में लगी आग
Sonipat Truck Accident News : सोनीपत में जिंदा जला ट्रक चालक

पुलिस ने मृतक ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए। मृतक ट्रक चालक की पहचान गांव आसन निवासी 37 वर्षीय मंगल सैन के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे की सूचना उसके परिजनों को दे दी है।

 

 

 

National Highway 334B Accident: दो ट्रकों के एक्सीडेंट से हाइवे पर जाम

National Highway 334B Accident: दो ट्रकों के एक्सीडेंट से हाइवे पर जाम
National Highway 334B Accident

 

सोनीपत के गांव रोहणा के पास 334बी नेशनल हाइवे पर हुए दो ट्रकों के एक्सीडेंट के बाद हाइवे पर जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम में फंसे वाहन चालकों को धीरे धीरे सुरक्षित वहां से निकाला। काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवा पाई। पुलिस ट्रकों की टक्कर कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है और किस ट्रक चालक की गलती से एक्सीडेंट हुआ है। इसकी जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer