- Karnal Brother In Law Murder Accused Confesses Major Mistake
Haryana News, Karnal: करनाल में भाई के साले की हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने गंजा करके भरे बाजार सडक़ों पर घुमाया। आरोपित की भाभी के मायका पक्ष और ससुराल पक्ष के विवाद के बीच आरोपित से उसके भाई की हत्या हो गई थी। आरोपित ने सबके सामने कबूला कि भाभी के भाई उसके माता पिता के साथ झगड़ा कर रहे थे और उससे गलती से मर्डर हो गया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।
कुचपुरा में मर्डर ( Gharaunda Murder Case )
करनाल जिले के गांव कुचपुरा में विवाहिता से ससुराल में कहासुनी हो गई। इसी बीच विवाहिता ने अपने मायके गांव रायसन से अपने भाईयों को बुला लिया। जब दोनों पक्ष आपने सामने हुए दो विवाद बढ़ गया और आरोपित ने चाकू मारकर अपने ही भाई के साले की हत्या कर दी थी। पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और गंजा करके सडक़ों पर घुमाया। पुलिस ने उसकी विडियो भी बनाई। जो गंजे के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जीजा के भाई ने की हत्या
मिली जानकारी के मुताबिक निसिंग थाना क्षेत्र के गांव रायसन निवासी 18 वर्षीय जसविंद्र की शादी करीब एक साल पहले हुई थी और उसकी बहन मंजू की शादी कुचपुरा गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि 5जुलाई को मंजू के साथ हुए झगड़े के बाद जसविंद्र अपनी बहन को बचाने के लिए कुचपुरा गांव अपने परिजनों के साथ आया था कि विवाद इतना बढ़ गया कि जसविंद्र की उसके ही जीजा के भाई ने हत्या कर दी।
मृतक जसविंद्र के भाई ने लगाया आरोप
कुचपुरा गांव में हुई रायसन गांव के जसविंद्र की हत्या के बाद उसके छोटे भाई अमृत ने बताया कि देर शाम को उसकी बहन मंजू का ससुराल से फोन आया और बताया कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और उसको घर से निकाल दिया है। अमृत ने बताया कि जब इस बारे में उसने अपने जीजा मनीष से फोन पर बातचीत की तो उन्होंने 20 लाख रूपए मांगें और कहा कि जब तक तुम रूपए नहीं दोग तब तक वो उसकी बहन को नहीं रखेंगे। इसलिए उसको तब तक अपने साथ ले जाओ।
अमृत ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंजू ने पड़ोस के घर से फोन पर बताया था कि उसका देवर बाजार से चाकू खरीदकर लाया है और उसको रात को मारने वाले हैं। क्योंकि वो अपनी मां और बहन से कह रहा था कि इस चाकू को संभालकर रखना रात को काम आएगा। अमृत ने आरोप लगाते हुए बताया कि रात को जब वो अपने भाईयों के साथ अपनी बहन की ससुराल कुचपुरा गांव पहुंचे तो रास्ते में उसके जीजा मनीष ने गाड़ी को रास्ते में ही रूकवा लिया। जिसके बाद उसके जीता मनीष और उसके भाई सागर ने उसके भाई जसविंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान जसविंद्र के पेट और छाती में वार किए गए। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पीडि़त ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके जीजा के माता पिता व बहन भी मौके पर ही मौजूद थी।
गौरतलब है कि 6 जुलाई को पुलिस ने मृतक जसविंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मंजू के ससुराल पक्ष के सागर, मनीष सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी थी।
इस संबंध में निसिंग थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि कुचपुरा गांव में विवाहिता मंजू के मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि मंजू के ससुराल पक्ष के लोगों ने मंजू के साथ मारपीट की और जब उसके भाई वहां पर पहुंचे तो मनीष ने अपने भाई सागर के साथ मिलकर मनीष के साले जसविंद्र की हत्या कर दी थी। सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने हत्यारे को गंजा कर सडक़ों पर घुमाया, भाई के साले की हत्या के मामले में देवर गिरफ्तार
करनाल में भाई के साले की हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने गंजा करके भरे बाजार सडक़ों पर घुमाया। आरोपित की भाभी के मायका पक्ष और ससुराल पक्ष के विवाद के बीच आरोपित से उसके भाई की हत्या हो गई थी। आरोपित ने सबके सामने कबूला कि भाभी के भाई उसके माता पिता के साथ झगड़ा कर रहे थे और उससे गलती से मर्डर हो गया। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।
कुचपुरा में मर्डर

.jpeg)