Narnaund news: नारनौंद में पुलिस टीम पर हमला, थाने में हंगामा, मामला दर्ज

0

Police team attacked in Narnaund News 

नारनौंद में पुलिस टीम पर हमला, थाने में हंगामा, मामला दर्ज


Haryana News, Hansi: नारनौंद थाना पुलिस को लड़ाई झगड़े की सूचना मिलने पर गई तो वहां पर व्यक्ति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों से दुरव्यवहार किया और हमला कर दिया। नारनौंद थाना पुलिस ने पुलिस कर्मचारियों से गाली गलौज,मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने व थाने में आकर हंगामा करने का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। 


वाल्मीकि मौहल्ले में लड़ाई झगड़ा

पुलिस में दर्ज मामले के मुताबिक नारनौंद थाना पुलिस को मंगलवार की रात को करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि नारनौंद कस्बे के वार्ड 12 के वाल्मीकि मौहल्ले में लड़ाई झगड़ा हो गया है। जब पुलिस की टीम वहां पर पहुंची तो वहां पर नरेश नामक व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटा आशीष मिला। जब उन्होंने इस बारे में पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि पुलिस वाले बिकाऊ माल हैं वो उनकी मदद नहीं करेंगे। जब पुलिसकर्मियों ने बताया कि वो पीडि़त पक्ष की मदद करने के लिए ही आएं हैं तो वो गाली गलौज करत हुए लड़ाई झगड़ा करने लगे। पुलिसक र्मी ने शिकायत में बताया कि वो बड़ी मुश्कील से अपने साथियों के साथ बचकर वहां से थाने में आ गए। 

थाने में हंगामा

शिकायतकर्ता पुलिसकर्मी सुरेन्द्र ने बताया कि वो अपनी पीसीआर 3 ईवीआर पर इंचार्ज है और कुछ समय के बाद ही नरेश की पत्नी, बेटी आशीष और राकेश थाने में आ गए। थाने में आते ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें शिकायत देने के लिएए कहा तो वो फिर से भडक़ गए और हंगामा करने लगे। जब उन्हें समझाने के लिए कमरे में लेकर गए तो आशीष ने मेज व अलमारी पर अपना सिर मारा, लेकिन बाद में पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया। कुछ ही देर बाद नरेश शराब के नशे में धुत होकर थाने में पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान नरेश, राकेश, आशीष और नरेश की पत् नी ने उनके साथ मारपीट भी की और थाने से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। 


नारनौंद थाना पुलिस ने पीसीआर तीन के इंचार्ज सुरेन्द्र की शिकायत पर कारवाई रकते हुए नारनौंद के वार्ड 12 निवासी नरेश, आशीष, राकेश और नरेश की पत्नी के खिलाफ सरकारी डयूटी में बाधा पहुंचाने, मारपीट करने, थाने में हंगामा करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top