Encounter News: हांसी में जिम संचालक की हत्या करने वाले बदमाश एनकाउंटर में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सुपारी किलर बहादुरगढ़ में ढेर

0

Lawrence Bishnoi gang shooter encounter news in Haryana 

Lawrence Bishnoi gang shooter encounter news in Haryana, हांसी में जिम संचालक की हत्या करने वाले बदमाश एनकाउंटर में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सुपारी किलर बहादुरगढ़ में ढेर


AHN News Haryana: हरियाणा के हांसी में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो सुपारी किलरों को बहादुरगढ़ में हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस की जॉइंट टीम ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दोनों तरफ से करीब 12 राउंड फायरिंग हुई इस फायरिंग में एक पुलिस कांस्टेबल को भी गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 


 Bahadurgarh Encounter News 

बहादुरगढ़ पुलिस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पड़ी गोलियों की खोल


शनिवार रविवार की रात को बहादुरगढ़ पुलिस को सूचना मिलेगी दो बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसकी सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस के उच्च अधिकारियों ने एसटीएफ टीम और दिल्ली पुलिस को सूचित किया। बहादुरगढ़ एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस स्पेशल स्टाफ की जॉइंट टीम ने बदमाशों को घेर लिया। पुलिस से घिरा देख दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 


बालौर बाईपास पर एनकाउंटर

बहादुरगढ़ के बालौर में हुए एनकाउंटर में एक पुलिसकर्मी को गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य पुलिसकर्मियों की जान बाल बाल बच गई। पुलिस ने जवाब भी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की और दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से वहीं पर ढेर हो गए। बहादुरगढ़ पुलिस एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों की पहचान हिसार के टिब्बा दानेश्वर निवासी प्रवेश और हिसार जिले के गांव जाखौद खेड़ा निवासी हिमांशु के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि यह दोनों शूटर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए सुपारी किलर का काम करते थे। 


Lawrence Bishnoi gang shooter encounter news in Haryana, हांसी में जिम संचालक की हत्या करने वाले बदमाश एनकाउंटर में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सुपारी किलर बहादुरगढ़ में ढेर

पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई के सुपारी किलर हिमांशु और प्रवेश ढ़ेर 

इस संबंध में एसटीएफ के एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि बालौर बाईपास पर दो बदमाशों की एक्टिविटी का पता चला था। जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। लेकिन हरियाणा एसटीएफ टीम और दिल्ली पुलिस की टीम ने ज्वाइंट ऑपरेशन करते हुए बदमाशों को घेर लिया और दोनों तरफ से एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। इस पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई के सुपारी किलर हिमांशु और प्रवेश को पुलिस ने मार गिराया। 


Lawrence Bishnoi gang shooter encounter news in Haryana, हांसी में जिम संचालक की हत्या करने वाले बदमाश एनकाउंटर में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सुपारी किलर बहादुरगढ़ में ढेर


उन्होंने बताया कि दोनों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल जा रहा है और इनसे जुड़े अन्य बदमाशों की भी पहचान की जा रही है। इन दोनों ने करीब 25 दिन पहले हरियाणा के हंसी में सुबह करीब 5:30 बजे जिम संचालक कपिल रेढ्ढू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनके द्वारा चलाई गई फायरिंग में गोली लगने से एक युवती भी घायल हो गई थी। 




हैरी बॉक्सर की सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट 

गौरतलब है कि हांसी में जिम संचालक कपिल रेढ्ढू की 11 जून 2026 को हत्या करने के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर की सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में जिम संचालक हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। उसने अपनी पोस्ट में लिखा था कि इस हत्याकांड की पूरी जिम्मेदारी हैरी बॉक्सर, आरडी धारीवाल, विक्रम क्रीडान और हरमन संधू लेते हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि हांसी जिले के गांव शेखपुरा व ढाणी पुरिया में हुई फायरिंग का जिम संचालक साजिश करता था और इसने ही इस वारदात में आरोपियों का सहयोग किया था। उनके सुंदर भाई ने इसे काफी समझाने का भी प्रयास किया था लेकिन इसकी समझ में नहीं आया। लेकिन अब तक हरियाणा न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर द्वारा की गई पोस्ट




जिम संचालक की हत्या की पूरी वारदात शोरूम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हांसी पुलिस बाइक सवार दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए अब तक तमाम प्रयास कर चुकी है लेकिन दोनों बदमाश पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब होते रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top