Narwana News: इन्वर्टर बैटरी चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

0

Inverter battery theft Case Update Narwana News  


Narwana News: इन्वर्टर बैटरी चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार


AHN News Narwana: जींद जिले के नरवाना क्षेत्र के गांव से इनवर्टर बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो चोरों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों चोरों की कब्जे से चोरी की गई इनवर्टर बैटरी बरामद कर ली है। पुलिस पछताछ के बाद दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। 




इनवर्टर बैटरी चोरों की पहचान 

थाना सदर नरवाना के प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता राजेन्द्र उर्फ बबली वासी दनौदा कलां ने पुलिस चौकी दनौदा में एक शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि उसके खेत से अज्ञात व्यक्तियों ने इन्वर्टर बैटरी चोरी कर ली है जिसकी शिकायत के आधार पर थाना सदर नरवाना  में  धारा 303(2), बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच दनौदा चौकी को दी गई । 


दनोदा चौंकी पुलिस ने तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इनवर्टर बैटरी चोरी मामले में अनिल उर्फ लीला तथा बलवान उर्फ अनु वासी खनौरी (पजांब) को नियमानुसार गिरफ्तार करके उनकी निशानदेही पर इन्वर्टर बैटरी को बरामद किए गए। दोनो आरोपोयों को अदालत में पेश करके जिला जेल भेज दिया गया है। ( Jind News Today



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top