Illegal liquor seller arrested in Hisar News Today
![]() |
| अवैध शराब सहित काबू किया ( काल्पनिक फोटो ) |
Hisar News Today : हिसार पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पुलिस द्वारा पकड़ा गया व्यक्ति अवैध तरीके से शराब बेचने का काम करता है।
![]() |
| हिसार में अवैध शराब सहित काबू किया गया आरोपी पुलिस गिरफ्त में बैठा हुआ। |
HTM Police Station Hisar से PSI जनक कुमार सरवटा ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान रायपुर रोड स्थित ओम शांति प्रॉपर्टी के सामने पहुंचे, जहां एक युवक प्लास्टिक के कट्टे के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। उन्होने उसे काबू करके पूछताछ कर कट्टे की तलाशी ली तो उसमें 24 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी की पहचान आकाश पुत्र संजय सेठी निवासी रामलीला चौक, महावीर कॉलोनी, हिसार के रूप में हुई। । पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अवैध शराब कहां से लेकर आया था तथा इसकी सप्लाई किन-किन स्थानों पर करता था।



