Hisar News: हिसार में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं तीन मामले दर्ज

0

 Fraud of sending abroad in Hisar News 


Hisar News: हिसार में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं तीन मामले दर्ज


AHN News Haryana: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी एवं साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि पुलिस रिमांड के दौरान धोखाधड़ी मामलों की तथ्यों के आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सके।



विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार

थाना अर्बन एस्टेट से पीएसआई विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नवीन पुत्र छोटू राम निवासी गांव किरतान, जिला हिसार के रूप में हुई है।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता को विदेश भेजने का झांसा देकर उससे धनराशि प्राप्त की तथा उसे वैध प्रक्रिया के बजाय बैंकॉक के रास्ते म्यांमार भेज दिया। म्यांमार पहुंचने पर शिकायतकर्ता को वहां गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे उसे भारी मानसिक, आर्थिक एवं कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ( Hisar News Today

जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी के विरुद्ध इसी प्रकार की धोखाधड़ी के तीन अन्य मामले भी पहले से दर्ज हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अन्य लोगों के साथ भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी तो नहीं की है।


पुलिस अधीक्षक हिसार ने आमजन से अपील की है कि विदेश भेजने, नौकरी दिलाने अथवा वीजा लगवाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति या एजेंट के झांसे में न आएं। किसी भी एजेंट को धनराशि देने से पहले उसकी वैधता एवं पंजीकरण की पूरी जांच अवश्य करें। यदि कोई व्यक्ति विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करता है तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर हेल्पलाइन पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।


ये ताजा समाचार भी पढ़ें: 

Hisar News: गौशाला चोरी का मामला, अग्रोहा पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोरों ने पुलिस रिमांड में किया खुलासा

Robbery: हिसार नई अनाज मंडी में लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Panchayat : डीडीपीओ प्रमोद कुमार देसवाल के समर्थन में जाट समाज, निलंबन पर जताया रोष

Accident: जुलाना के पास पेड़ से टकराई बाइक, हिसार के निजी अस्पताल में हांसी के युवक की मौत

Barwala police ने सुलझाया जेवरात चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Hisar News Today,: हिसार में अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार, 24 बोतल देसी शराब बरामद

Encounter News: हांसी में जिम संचालक की हत्या करने वाले बदमाश एनकाउंटर में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सुपारी किलर बहादुरगढ़ में ढेर ,‌





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top