Latest News Narnaund: नारनौंद चोरी की वारदात का खुलासा, दो दिन के पुलिस रिमांड पर चोर

0

 Latest News Narnaund Rajthal theft case solved


Latest News Narnaund: नारनौंद चोरी की वारदात का खुलासा, दोनों चोर पुलिस रिमांड में उगलेंगे राज
Police station narnaund 


 Latest News Narnaund: नारनौंद क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर नगदी व मोबाइल फोन चोरी करने का मामला सामने आया है। नारनौंद थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो चोरों की पहचान कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया। चोरी की गई नगदी व मोबाइल फोन को बरामद करने और चोरी की अन्य घटनाओं का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। 


मामले की जानकारी देते हुए थाना नारनौंद में तैनात मुख्य सिपाही विजय कुमार ने बताया कि दिनांक 03 जुलाई 2026 को गांव राजथल निवासी महिला के घर में निर्माण कार्य के दौरान  ₹1.50 लाख की नकदी तथा एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था। मामले की शिकायत प्राप्त होने पर 04 जुलाई 2026 को थाना नारनौंद में मुकदमा दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई।

Latest News Narnaund: नारनौंद चोरी की वारदात का खुलासा, दोनों चोर पुलिस रिमांड में उगलेंगे राज
नारनौंद चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में बैठे हुए। 


पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों दिनेश पुत्र भीम सिंह निवासी गांव गामड़ा तथा परमजीत पुत्र रामफल निवासी गांव खेड़ी रोज, मिल्कपुर को गिरफ्तार कर लिया।

एसबीएस स्कूल माढ़ा
एसबीएस स्कूल माढ़ा।


पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से चोरी की नकदी, मोबाइल फोन तथा अन्य साक्ष्यों की बरामदगी के साथ-साथ वारदात में प्रयुक्त तरीकों एवं अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।


ये ताजा समाचार भी पढ़ें: 

Hisar News: हिसार में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं तीन मामले दर्ज

Hisar News: गौशाला चोरी का मामला, अग्रोहा पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोरों ने पुलिस रिमांड में किया खुलासा

Robbery: हिसार नई अनाज मंडी में लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Panchayat : डीडीपीओ प्रमोद कुमार देसवाल के समर्थन में जाट समाज, निलंबन पर जताया रोष

Accident: जुलाना के पास पेड़ से टकराई बाइक, हिसार के निजी अस्पताल में हांसी के युवक की मौत

Barwala police ने सुलझाया जेवरात चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Encounter News: हांसी में जिम संचालक की हत्या करने वाले बदमाश एनकाउंटर में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सुपारी किलर बहादुरगढ़ में ढेर ,‌


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top