Robbery at New Grain Market Hisar Solved
AHN News Hisar: हिसार की नई अनाज मंडी के पास मारपीट कर नगदी लूटने के मामले का हिसार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अनाज मंडी लूट मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से लूटी गई नगदी बरामद कर ली। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है।
Hisar robbery case : मामले की जानकारी देते हुए ASI सुनील कुमार ने बताया कि नई अनाज मंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति से मारपीट कर नकदी छीनने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत पर थाना HTM में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच मुख्य सिपाही नसीब कुमार पुलिस चौकी अनाज मंडी को सौंपी गई।
जांच के दौरान Hisar Police टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु उर्फ मोटू पुत्र अशोक सोनी, निवासी गली नंबर-18, 12 क्वार्टर रोड, हिसार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में छीनी गई नकदी बरामद की गई, जिसे नियमानुसार कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई की गई।
Hisar SP सिद्धांत जैन ने बताया कि जिले में लूट, चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल असामाजिक तत्वों के विरुद्ध हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अपराध करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें:
Panchayat : डीडीपीओ प्रमोद कुमार देसवाल के समर्थन में जाट समाज, निलंबन पर जताया रोष,
Accident: जुलाना के पास पेड़ से टकराई बाइक, हिसार के निजी अस्पताल में हांसी के युवक की मौत,
Barwala police ने सुलझाया जेवरात चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार,
Hisar News Today,: हिसार में अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार, 24 बोतल देसी शराब बरामद,


