Barwala Police solved case of jewellery theft.
वAHN News Haryana: हिसार जिले के बरवाला में घर में घुसकर जेवरात चोरी करने के मामले को Barwala Police ने सुलझा लिया है। बरवाला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जेवर चोरी करने वाले चोर की पहचान की और उसे काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 6 सोने की तबीजी बरामद कर ली है। जेवराज चोरी के आरोपी को पुलिस अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। ताकि चोरी की अन्य वारदातों का भी पर्दाफाश किया जा सके।
थाना बरवाला प्रभारी निरीक्षक दलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 04 जुलाई 2026 को बीरू राम पुत्र मेहरेंद्र सिंह निवासी वार्ड नंबर-18, बरवाला की शिकायत पर थाना बरवाला में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके घर से छह सोने की ताबीज अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई हैं। ( Barwala News Today )
![]() |
| बरवाला में चोरी करने वाला चोर पुलिस हिरासत में बठा हुआ |
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया तथा तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जेवरात चोरी करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान सुरजीत पुत्र कर्ण सिंह निवासी वार्ड नंबर-06, बरवाला के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई छह सोने की ताबीज बरामद कर ली हैं। ( Latest News Hisar )
Barwala police आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी, ताकि उससे गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि उसने इससे पहले भी चोरी की अन्य वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं तथा इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता तो नहीं है। मामले की जांच जारी है।



