Panchayat : डीडीपीओ प्रमोद कुमार देसवाल के समर्थन में जाट समाज, निलंबन पर जताया रोष

0

 Nangal Chaudhari panchayat support of ddpo Pramod Kumar deshval suspension order



Panchayat : डीडीपीओ प्रमोद कुमार देसवाल के समर्थन में जाट समाज, निलंबन पर जताया रोष


नांगल चौधरी में पंचायत, सरकार से तत्काल बहाली की मांग


AHN News Haryana: जाट सभा नांगल चौधरी में रविवार को सभा प्रधान कुलदीप सिंह जेलदार की अध्यक्षता में आयोजित panchayat में डीडीपीओ प्रमोद कुमार देसवाल के निलंबन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कथित रूप से 10 मिनट की देरी को आधार बनाकर एक ईमानदार अधिकारी को निलंबित करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से प्रशासनिक अधिकारियों का मनोबल प्रभावित होता है।



DDPO प्रमोद कुमार देसवाल को तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग 

जाट समाज ने सरकार से मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर DDPO प्रमोद कुमार देसवाल को तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी व्यवस्था में अनुशासन के साथ न्याय और निष्पक्षता भी जरूरी है। ( Rewari News Today


Nangal Chaudhari panchayat में समाज हित से जुड़े कई प्रस्ताव भी पारित किए गए। इनमें जाट सभा भवन की बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर करने, लिफ्ट की मरम्मत, रजिस्ट्रेशन व बीमा कराने, प्रत्येक कमरे में तीन विद्यार्थियों के रहने की अनुमति देने तथा समाज सुधार के मुद्दों पर 16 अगस्त को बड़ी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।


इस पंचायत में जसवंत सहरावत, ओमप्रकाश थानेदार, लीलाराम, श्रीराम, कैप्टन धीरज, अशोक कालबा, राजेश नेहरा, मास्टर वीरेंद्र, प्रदीप निजामपुर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।


ये ताजा समाचार भी पढ़ें: 

Hisar News: हिसार में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी दर्ज हैं तीन मामले दर्ज

Hisar News: गौशाला चोरी का मामला, अग्रोहा पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोरों ने पुलिस रिमांड में किया खुलासा

Robbery: हिसार नई अनाज मंडी में लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Accident: जुलाना के पास पेड़ से टकराई बाइक, हिसार के निजी अस्पताल में हांसी के युवक की मौत

Barwala police ने सुलझाया जेवरात चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Hisar News Today,: हिसार में अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार, 24 बोतल देसी शराब बरामद

Encounter News: हांसी में जिम संचालक की हत्या करने वाले बदमाश एनकाउंटर में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सुपारी किलर बहादुरगढ़ में ढेर ,‌





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top