Hisar News: Kajala gaushala chori case update
AHN News Hisar: अग्रोहा थाना पुलिस ने काजला गौशाला में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया दानपात्र, उसमें रखी नकदी तथा गेहूं का कट्टा भी बरामद कर लिया है।
अग्रोहा थाना में मामला दर्ज
थाना अग्रोहा से उप निरीक्षक सुमेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 03 जुलाई 2026 को सुभाष पुत्र ज्ञासा राम निवासी मैहजत, हांसी, हाल सचिव गौशाला काजला की शिकायत पर अग्रोहा थाना में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि काजला स्थित गौशाला से अज्ञात व्यक्ति दानपात्र, जिसमें लगभग 5,000 रुपये की नकदी थी, तथा गेहूं का एक कट्टा चोरी कर ले गए।
तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से विश्लेषण किया गया तथा तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनिल उर्फ सेठी पुत्र चेतराम निवासी न्योली कलां, हाल लाधड़ी तथा रमेश उर्फ बुद्धू पुत्र अभय राम निवासी काजला के रूप में हुई है।पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया दानपात्र, उसमें रखी नकदी तथा गेहूं का कट्टा बरामद कर लिया है।
उन्होने बताया की आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने इससे पहले भी इस प्रकार की अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं। मामले की जांच जारी है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें:
Robbery: हिसार नई अनाज मंडी में लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार,
Panchayat : डीडीपीओ प्रमोद कुमार देसवाल के समर्थन में जाट समाज, निलंबन पर जताया रोष,
Accident: जुलाना के पास पेड़ से टकराई बाइक, हिसार के निजी अस्पताल में हांसी के युवक की मौत,
Barwala police ने सुलझाया जेवरात चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार,
Hisar News Today,: हिसार में अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार, 24 बोतल देसी शराब बरामद,


