Jind Julana Accident News
AHN News Hansi: जींद जिले के जुलाना के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस ( Accident ) सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और राहगीरों ने उसे उपचार के लिए जुड़ना के अस्पताल में भर्ती करवाया। परंतु डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन बाद में परिजन उसे हिसार करके एक निजी अस्पताल में ले आए जहां पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ते हुए चार दिन बाद उसकी मौत हो गई। मृतक हांसी जिले के गांव से जुलाना अपनी ससुराल जा रहा था कि रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया।
देश खेड़ा गांव के पास हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक हांसी जिले के गांव सैनीपुरा निवासी 26 वर्षीय रवि की शादी जींद जिले के जुलाना में की गई थी। बुधवार को अपनी पत्नी और बच्चों को लाने के लिए अपनी ससुराल जा रहा था। जब वह जींद जिले के गांव देश खेड़ा के पास पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और बाइक सवार युवक को उपचार के लिए जुलाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन इस हादसे की भनक नहीं तो उसकी ससुराल में लगी और ना ही उसके परिजनों को। ( Hansi News Today )
रोहतक पीजीआई में इलाज से असंतुष्ट
वीरवार को जब रवि अपने घर पर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने रवि के मोबाइल पर फोन मिलाया तो पीजीआई में कार्यरत एक नर्स ने फोन उठाया और रवि के साथ हुए हादसे की जानकारी उसके परिजनों को दी। अपने लाडले बेटे के साथ हाथ से की सूचना मिलते ही परिजन रोहतक पीजीआई पहुंचे। रोहतक पीजीआई में इलाज से असंतुष्ट परिजन रवि को लेकर हिसार के एक निजी अस्पताल में पहुंचे और भर्ती करवा दिया।
डॉक्टरों ने लावारिस समझकर छोड़ा
चार दिन तक जिंदगी की जंग लड़ते हुए रवि शनिवार की रात को मौत से हार गया। रविवार को जुलाना थाना पुलिस ने हिसार के नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक रवि के परिजनों ने आरोप लगाया कि रोहतक पीजीआई में गंभीर रूप से घायल रवि का कोई ठोस उपचार नहीं किया जा रहा था और यहां के डॉक्टरों ने उसे लावारिस समझकर करने के लिए छोड़ दिया। अगर समय रहते उसे उचित उपचार दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
फास्ट फूड की रेड़ी लगाता था मृतक
रवि के परिजनों का कहना है कि गांव देश खेड़ा के पास हुए हादसे में लगी चोटों की वजह से रवि की मौत हो गई। रवि फास्ट फूड की रेड़ी लगाकर अपने परिवार और बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। रवि अपने पीछे पत्नी और दो छोटे छोटे बच्चों को छोड़कर गया है।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें:
Robbery: हिसार नई अनाज मंडी में लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार,
Panchayat : डीडीपीओ प्रमोद कुमार देसवाल के समर्थन में जाट समाज, निलंबन पर जताया रोष,
Barwala police ने सुलझाया जेवरात चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार,
Hisar News Today,: हिसार में अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार, 24 बोतल देसी शराब बरामद,



