Fatehabad police arrested with illegal pistol
![]() |
| रतिया पुलिस की गिरफ्त में बैठा अवैध पिस्तौल सहित पकड़ा गया व्यक्ति। |
गुप्त सूचना पर कार्रवाई, बिना लाइसेंस .32 बोर पिस्तौल बरामद
रतिया, 05 जुलाई। फतेहाबाद पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर रतिया पुलिस ने .32 बोर पिस्तौल व खाली मैगजीन के साथ एक आदमी को काबू किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सुखचैन नहर पुल के पास अवैध हथियार सहित युवक काबू
थाना सदर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक शीशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान नागपुर-अलीका मार्ग पर मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना मिली कि गुरप्रीत सिंह उर्फ घण सुखचैन नहर पुल के पास अवैध हथियार लेकर खड़ा है। इस पर टीम ने स्वतंत्र गवाह को साथ लेकर मौके पर दबिश दी। पुलिस वाहन को देखकर वह तेज कदमों से जाने लगा, जिसे शक के आधार पर काबू कर लिया गया।
32 बोर पिस्तौल तथा खाली मैगजीन बरामद
उन्होंने बताया कि नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिना लाइसेंस का .32 बोर पिस्तौल तथा खाली मैगजीन बरामद हुई। इस संबंध में थाना सदर रतिया में अभियोग संख्या 158 दिनांक 04.07.2026 के तहत धारा 25/54/59 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।
ये ताजा समाचार भी पढ़ें:
Robbery: हिसार नई अनाज मंडी में लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार,
Panchayat : डीडीपीओ प्रमोद कुमार देसवाल के समर्थन में जाट समाज, निलंबन पर जताया रोष,
Accident: जुलाना के पास पेड़ से टकराई बाइक, हिसार के निजी अस्पताल में हांसी के युवक की मौत,
Barwala police ने सुलझाया जेवरात चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार,
Hisar News Today,: हिसार में अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार, 24 बोतल देसी शराब बरामद,


