बॉक्सर सोनिया ने Asian Boxing Championship में स्वर्ण पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम किया रोशन : रणबीर गंगवा

0

 Boxer Sonia Gold Medal in Asian Boxing Championship





 हिसार की बेटी सोनिया ने उज्बेकिस्तान में आयोजित Asian Boxing Championship में स्वर्ण पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि पर एक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सोनिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बॉक्सर सोनिया नेशनल में भी दो बार स्वर्ण पदक जीत चुकी है।

इस अवसर पर मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा की धरती ने देश को अनेक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं और प्रदेश की बेटियां आज विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि बॉक्सर सोनिया द्वारा Asian Boxing Championship में गोल्ड मेडल जीतने की खुशी  पूरे हरियाणा और देश के लिए गर्व का विषय बन गई है। उनकी सफलता से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और वे भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगे। ( Hisar News Today

बॉक्सर सोनिया ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम किया रोशन : रणबीर गंगवा



उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने, आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित करने, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानजनक नकद पुरस्कार, सरकारी नौकरियां तथा बेहतर प्रशिक्षण की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। सरकार की खेल हितैषी नीतियों का ही परिणाम है कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं।



Asian boxing championship 2026 gold medalist Sonia boxer



रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी को आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है ताकि वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर विश्व पटल पर भारत का तिरंगा बुलंद कर सकें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Gold medal in Asian boxing championship



ये ताजा समाचार भी पढ़ें: 

Hisar News: गौशाला चोरी का मामला, अग्रोहा पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोरों ने पुलिस रिमांड में किया खुलासा

Robbery: हिसार नई अनाज मंडी में लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Panchayat : डीडीपीओ प्रमोद कुमार देसवाल के समर्थन में जाट समाज, निलंबन पर जताया रोष

Accident: जुलाना के पास पेड़ से टकराई बाइक, हिसार के निजी अस्पताल में हांसी के युवक की मौत

Barwala police ने सुलझाया जेवरात चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Hisar News Today,: हिसार में अवैध शराब बेचने वाला गिरफ्तार, 24 बोतल देसी शराब बरामद

Encounter News: हांसी में जिम संचालक की हत्या करने वाले बदमाश एनकाउंटर में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सुपारी किलर बहादुरगढ़ में ढेर ,‌


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top