Narnaund Budana shopkeeper suicide case update
Narnaund News Today : नारनौंद के नजदीकी गांव बुडाना में गुरूवार को किरयाणा दुकानदार ने अपनी ही दुकान में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
नारनौंद उचाना मार्ग पर गांव बुडाना में किरयाणा की दुकान चलाने वाले करीब 63 वर्षीय जगबीर ने अज्ञात परिस्थितियों में अपनी ही दुकान में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। सुसाइड करने से पहले जगबीर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें उसने पैसों के लेन देने का जिक्र किया था। पुलिस ने इस मामले में कारवाई करते हुए मृतक के बड़े बेटे अमन की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (
Suicide case update )
पुलिस को दी शिकायत में गांव बुडाना निवासी अमन पुत्र जगबीर जाति जाट वासी बुडाना उम्र 36 साल ब्यान किया कि मैं उपरोक्त पते का रहने वाला हूं और खेती बाङी का काम करता हूं हम दो भाई हैं बङा मैं खुद हूं व मेरे से छोटा मेरा भाई अमित है मेरा पिता जी नें गांव मे ही परचून की दुकान कर रखी थी । जो मेरे पिता जी को मनोज उर्फ मोनी पुत्र वेदपाल जाट, संजय पुत्र बीरसिंह कुम्हार, वासीयान बुडाना के साथ 50 हजार रुपये का लेन देन था जिस कारण वे दोनों मेरे पिता जी को बार बार तंग कर रहे थे व सत्यवान उर्फ तीया पुत्र हरिकिशन जाट वासी बुडाना भी मेरे पिता जी को बार बार धमकी देता था व अनिल पुत्र जगल उर्फ जगबीर वासी बुडाना भी मेरे पिता जी कीटनाशक दवाईयों का हिसाब किताब करने के बाद भी ब्याज देने के लिए बार बार परेशान कर रहा था जो इन बातों से तंग आकर मेरे पिता जी ने आज दिन के समय अपनी दूकान मे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । जो मैनें मेरे पिता जी को सम्भाला तो उसकी जेब से एक हस्तलिखित सुसाईड नोट भी मिला है जो मैनें आपको पेश कर दिया है जो मनोज उर्फ मोनी, संजय, सत्यवान उर्फ तीया व अनिल उक्त के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाये ।


