नारनौंद में करियाणा दुकानदार ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, सुसाइड नोट बरामद, गांव में हड़कंप

0

 

नारनौंद के बुडाना गांव में करियाणा दुकानदार ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, सुसाइड नोट बरामद, गांव में हड़कंप

Grocery shopkeeper suicide in Narnaund


नारनौंद समाचार: हांसी जिले के नारनौंद के नजदीकी गांव बुडाना में करियाना दुकान चलाने वाले दुकानदार ने अज्ञात परिस्थितियों में अपनी दुकान में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पास एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है जिसमें पैसों के लेनदेन का जिक्र किया गया है। दुकानदार के सुसाइड करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। 



नारनौंद के गांव बुडाना निवासी करीब 63 वर्षीय जगबीर गांव में ही नारनौंद उचाना रोड पर हरियाणा की दुकान किए हुए था। वह पिछले कुछ समय से बीमार भी बताया जा रहा है। गुरुवार को दुकानदार जगबीर ने अपनी करियाना दुकान के अंदर ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। ( Hansi News in Hindi

दुकानदार के पास मिला सुसाइड नोट 


सूचना मिलते ही नारनौंद थाना पुलिस 
 मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। घटना स्थल से इकट्ठा करने के लिए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हआ। सुसाइड नोट में पैसों के लेनदेन का जिक्र बताया जा रहा है। सुसाइड नोट की पुष्टि पुलिस ने भी कर दी है और उसमें दिए गए पैसों के लेनदेन का जिक्र भी है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भेज दिया। मृतक अपने पीछे दो बेटों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गया है। 

क्या पैसों के लेनदेन में दुकानदार ने किया सुसाइड 


इस संबंध में जांच अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बुडाना गांव में दुकानदार जगदीश ने अपनी ही दुकान में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें पैसों के लेनदेन का जिक्र है। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच करने में लगी हुई है। मृतक के परिजनों के बयान और सुसाइड के नोट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

ये समाचार भी पढ़ें : 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top