![]() |
| Police Station Narnaund |
Petwar Mother and Son Death Case Update
Narnaund News : नारनौंद उपमंडल के गांव पेटवाड़ में मां बेटे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट और चचेरे भाई के ब्यान पर हिसार जिले के गांव किनाला निवासी दो महिलाओं सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि गांव पेटवाड़ निवासी बुजुर्ग महिला प्रेम देवी की बिमारी व लंबी आयु के कारण 23 जुलाई की सुबह मौत हो गई थी। वो एक दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने बेटे वीरेन्द्र के साथ घर आई थी। मां प्रेम देवी की मौत के तुरंत बाद वीरेन्द्र ने भी सुसाइड कर लिया था। जिसके कारण उसकी भी मौत हो गई थी। ( Hansi News Today )
![]() |
| मृतक वीरेन्द्र |
दो सगी बहनों, जीजा और भांजे के खिलाफ मामला दर्ज
मृतक वीरेन्द्र के चचेरे भाई विजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि जब उसकी चाची प्रेम देवी की मौत के बाद वीरेन्द्र ने घर पर रखी सल्फास की गोली खा ली थी। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो वो उसे उपचार के लिए हिसार अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में वीरेन्द्र ने अपने हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट दिया। जिसमें बताया गया कि उसकी बहन सुमित्रा, बेदो उर्फ बेदड़ी, किनाला निवासी जीजा राजाराम और भांजा जमीन जायदात को लेकर 22 जुलाई को अस्पताल में भी उसके साथ तकरार की थी और इससे पहले भी वो उससे तकरात करते रहते हैं। उसने अपनी मौत का जिम्मेवर अपनी दोनों बहनों, जीजा राजाराम और भांजे सोनू को ठहराया है। पुलिस ने मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट व मृतक के चचेरे भाई के ब्यान पर हिसार जिले के गांव किनाला निवासी सुमित्रा, बेदो उर्फ बेदड़ी, राजाराम और सोनू के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिया गया ब्यान इस प्रकार से है : -
ब्यान अजाने विजेन्द्र पुत्र विजय सिंह जाति जाट वासी पेटवाड जिला हांसी बा उम्र 48 वर्ष मो.नं. 94165-88728 ब्यान किया कि मैं उपरोक्त पते का रहने वाला हूं तथा खेती बाडी का काम करता हूं जो मेरा चाचे का लडका विरेन्द्र पुत्र औमप्रकाश वासी पेटवाड जिसकी माता प्रेम की मृत्यु आज दिनांक 23.07.2026 को बीमारी व बडी उम्र की वजह से हो गई थी जो मेरी चाची प्रेम जो कि सिविल हस्तपाल हिसार में दाखिल थी कल दिनांक 22.07.2026 को हस्पताल में विरेन्द्र व उसकी बहनों सुमित्रा, बेदो उर्फ बेदडी व जीजा राजाराम पुत्र तेलुराम व विरेन्द्र का भान्जा सोनु पुत्र बलजीत वासीयान किनाला तहसील उकलाना जिला हिसार की विरेन्द्र के साथ जमीन को लेकर तकरार हुई थी इससे पहले भी विरेन्द्र की अपनी बहनों व जीजा व भान्जे के साथ तकरार होती रही है जो आज सुबह विरेन्द्र ने मेरी चाची प्रेम की मौत होने के बाद खुद भी सल्फास की गोलियां खा ली जब हमने उसको हस्पताल ले जाने के लिये संभाला तो उसने हमारे को अपने हाथ से लिखे सुसाईड नोट के दो पेज दिये हैं जिसमें उसने अपनी दोनों बहनों सुमित्रा व बेदो व जीजा राजाराम व भान्जे सोनु का नाम अपनी मौत के लिये लिखा है जो सिविल हस्पताल हिसार पहुंचते ही डाक्टर साहब ने विरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया जो सुमित्रा, बेदो उर्फ बेदडी, राजाराम व सोनु वासीयान किनाला जिला हिसार के खिलाफ कानुनी कार्यवाही की जावे ।



