Haryana Transport Minister: परिवहन मंत्री के घेराव में हिसार डिपो से सैकड़ों कर्मचारी होंगे शामिल : सांझा मोर्चा

0
परिवहन मंत्री के घेराव में हिसार डिपो से सैकड़ों कर्मचारी होंगे शामिल : सांझा मोर्चा


अंबाला कैंट में परिवहन मंत्री का घेराव

Under siege of Haryana Transport Minister

Haryana News Today: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों के सांझा मोर्चा के आह्वान पर 25 जुलाई को अंबाला कैंट में प्रस्तावित परिवहन मंत्री के घेराव में हिसार डिपो से सैकड़ों चालक, परिचालक एवं अन्य कर्मचारी भाग लेंगे। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है।



सांझा मोर्चा के नेताओं ने बताया कि कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों पर सरकार द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। इसी के विरोध में प्रदेशभर के रोडवेज कर्मचारी अंबाला कैंट में एकत्र होकर परिवहन मंत्री का घेराव करेंगे। उन्होंने दावा किया कि हिसार डिपो से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। ( Hisar News Today




सांझा मोर्चा से जुड़ी यूनियनों के प्रधान संदीप जैनावास, कर्मबीर मसूदपुर, अजय दुहन, राजेश सेलवाल, अरुण शर्मा, अनूप श्योकंद, जितेंद्र शर्मा, पवन कनोह, नरेंद्र खरड़ व अमित जुगलान ने बताया कि कर्मचारियों की सभी मांगें पूरी तरह जायज़ हैं, लेकिन लंबे समय से उनकी अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और अधिक व्यापक किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।




कर्मचारियों की प्रमुख मांगों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में भर्ती चालकों को उनकी ज्वाइनिंग तिथि से नियमित (पक्का) करना, समाप्त की गई छुट्टियों को पुनः लागू करना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत कार्यरत परिचालकों को नियमित करना, जोखिम भत्ता लागू करना, नई पेंशन योजना (एनपीएस) के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) के दायरे में लाना, वर्ष 2018 में भर्ती डी-ग्रुप कर्मचारियों को कॉमन कैडर से बाहर करना, चालक, परिचालक एवं क्लर्क का पे-ग्रेड बढ़ाना, रात्रि भत्ता स्वीकृत करने के अधिकार पूर्व व्यवस्था के अनुसार महाप्रबंधकों को वापस देना, वर्षों से लंबित बोनस का भुगतान करना तथा ड्यूटी के दौरान चालक-परिचालकों के साथ मारपीट या अभद्रता की घटनाओं में दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top