Students protest against paper leak
-आपस में झगड़कर भाईचारा खराब न करें जनता, न्याय की लड़ाई में छात्र वर्ग का साथ दें-
Hisar News Today: इनेलो के प्रदेश सचिव दलबीर किरमारा ने कहा है कि देशभर में पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में छात्र वर्ग द्वारा किया जा रहा आंदोलन पूरी तरह न्यायसंगत है। सरकार को छात्रों की भावनाओं को समझते हुए उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए है।
दलबीर किरमारा ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा प्राप्त करना बेहद महंगा हो चुका है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों और उनके परिवारों की वर्षों की मेहनत, समय और लाखों रुपये खर्च होते हैं। ऐसे में जब पेपर लीक जैसी घटनाएं होती हैं और परीक्षाएं रद्द करनी पड़ती हैं, तो सबसे अधिक नुकसान मेहनतकश और ईमानदार छात्रों को उठाना पड़ता है। बार-बार परीक्षा देना हर छात्र के लिए आर्थिक और मानसिक रूप से संभव नहीं होता। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि छात्र सरकार की गलत नीतियों और परीक्षा प्रणाली में व्याप्त खामियों के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं। ऐसे समय में समाज के हर वर्ग को छात्रों का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंदोलन को आपसी झगड़े, वैमनस्य या टकराव का रूप नहीं दिया जाना चाहिए। सभी को भाईचारा बनाए रखते हुए छात्रों के शांतिपूर्ण संघर्ष का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि यह लड़ाई केवल छात्रों की नहीं बल्कि देश के भविष्य की है। ( Today Politics News in Hindi 0
![]() |
| इनेलो के प्रदेश सचिव दलबीर किरमारा |
इनेलो नेता दलबीर किरमारा ने केंद्र सरकार से मांग की कि छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि सरकार वास्तव में युवाओं के हितों के प्रति गंभीर है तो उसे जवाबदेही तय करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और छात्रों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली का भरोसा दिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो हमेशा युवाओं और छात्रों के हितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उनके न्यायपूर्ण संघर्ष में मजबूती से साथ खड़ी रहेगी।



