---Advertisement---

Narnaund News: 71 हजार की इनामी कुश्ती में प्रवीण ने मारी बाजी, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

By हरियाणा न्यूज टूडे

Published On:

Follow Us
Narnaund News: 71 हजार की इनामी कुश्ती में प्रवीण ने मारी बाजी, पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच
---Advertisement---

narnaund wrestling dangal 71-thousand praveen ugalan

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नारनौंद कुश्ती दंगल : 71 हजार की इनामी कुश्ती में प्रवीण उगालन ने मारी बाजी

Narnaund News: गोगा नवमी के अवसर पर नारनौंद की अनाज मंडी में शनिवार रात कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में हरियाणा के अलग-अलग अखाड़ों से पहुंचे पहलवानों ने जोरदार मुकाबले पेश किए। बड़ी इनामी कुश्ती में महाकाल अखाड़ा रोहतक के प्रवीण उगालन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 71 हजार रुपये का मुकाबला अपने नाम किया। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी अनाज मंडी पहुंचे। अखाड़े में पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

71 हजार की कुश्ती में प्रवीण विजेता

आयोजन समिति के प्रधान राजपाल यादव के अनुसार दंगल की सबसे बड़ी 71 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में महाकाल अखाड़ा रोहतक के प्रवीण उगालन का मुकाबला साहिल पानीपत से हुआ। प्रवीण ने दमदार प्रदर्शन करते हुए साहिल को मात दी और प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा 51 हजार रुपये की कुश्ती में चौधरी बजे सिंह अखाड़ा हिसार के सुमित ने अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर मुकाबला जीता। वहीं 21 हजार और 11 हजार रुपये की इनामी कुश्तियों में भी पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अलग-अलग अखाड़ों से पहुंचे पहलवान

दंगल में हिसार, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, कैथल सहित विभिन्न क्षेत्रों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग अखाड़ों से आए खिलाड़ियों ने अपनी कुश्ती कला और दांव-पेंच से दर्शकों का मनोरंजन किया। आयोजन में विधायक जस्सी पेटवाड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधियों और आयोजन समिति के सदस्यों ने विजेता पहलवानों को सम्मानित किया।

खेलों से युवाओं को जोड़ने पर जोर

नारनौंद नगर पालिका चेयरमैन शमशेर लोहान उर्फ कुकन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच मिलता है। उन्होंने युवाओं से खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

आयोजन समिति की ओर से दंगल में सहयोग करने वाले लोगों और अतिथियों का आभार जताया गया। रात तक चले कुश्ती मुकाबलों में दर्शकों की अच्छी खासी भीड़ मौजूद रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Contact us: info@haryana-news.in

© 2025 Haryana News. All Rights Reserved.

About Us | Privacy Policy | Contact Us | Disclaimer