Jind News: pillu khera Mandi girl student missing in Gangouli Village

Jind News Today: जींद जिले की पिल्लू खेड़ा मंडी लाइब्रेरी में पढ़ने गई छात्रा अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन दो दिन भी जाने के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। छात्रा के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दी तो पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

जींद जिले के गांव गांगौली निवासी एक व्यक्ति ने पिल्लू खेड़ा मंडी थाना पुलिस शिकायत में बताया कि उसकी बेटी प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए पिल्लू खेड़ा मंडी स्थित तहसील रोड पर लाइब्रेरी में तैयारी करने के लिए हर रोज घर से जाती थी और शाम तक वापस घर आ जाती थी। 18 सितंबर को हर रोज की तरह उसकी बेटी पढ़ने के लिए लाइब्रेरी में गई थी लेकिन वापस घर नहीं पहुंची और ना ही उसने कहीं जाने के बारे में परिजनों को कोई बात बताई।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जब उसने अपनी बेटी के दोनों फोनों पर फोन मिलाया तो उसके दोनों फोन बंद मिले। उसके बाद उसने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी तमाम रिश्तेदारियों और जान पहचान की जगह पर भी अपनी बेटी की तलाश की लेकिन कहीं से भी उसके बारे में कोई सुराग नहीं लगा।

पिल्लू खेड़ा मंडी थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी का रंग सांवला कद 5 फुट के करीब और चेहरा गोल है। घर से जाते समय उसने जींस की पेंट ऊपर सूट पहना हुआ है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर उसकी बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी हैं।

गेहूं की बिजाई से पहले नई मुसीबत, बिना ये काम किए नहीं मिलेगा गेहूं का बीज,