हांसी जिले के कापड़ो गांव के खेत में किसान की मौत, धान में पानी लगाते समय बिगड़ी तबीयत
Hansi News: हांसी जिले के नारनौंद उपमंडल के गांव कापड़ो में रात एक किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। करीब 46 वर्षीय शीशपाल रोजाना की तरह अपने खेत में धान की फसल में पानी लगाने गया था। खेत में काम करते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी मिली तो वे उसे तुरंत बरवाला के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार शीशपाल को खेत में काम करने के दौरान अचानक सीने में दर्द हुआ था। प्रारंभिक तौर पर उसकी मौत हार्ट अटैक की आशंका से जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस के अनुसार मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
धान की फसल में पानी लगाने खेत गया था किसान
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात शीशपाल अपने खेत में धान की फसल की सिंचाई करने गया था। वह खेत में काम कर रहा था, इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।
आसपास मौजूद लोगों और परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वे उसे तत्काल बरवाला के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शीशपाल की अचानक मौत की खबर गांव कापड़ों में पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।
डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को हांसी के सामान्य अस्पताल में शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा स्पष्ट
खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी के जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव को हांसी सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी में किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने और सीने में दर्द होने की बात सामने आई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। जिस समय किसान की तबीयत बिगड़ी उस वो खेत में गया हुआ था या घर पर था इसकी भी जांच की जा रही है।
परिवार में अकेला कमाने वाला था शीशपाल
परिजनों के अनुसार शीशपाल परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य था। वह खेती करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक परेशानी भी खड़ी हो गई है।
शीशपाल के परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। बेटी अभी पढ़ाई कर रही है, जबकि बेटा कंप्यूटर कोर्स कर रहा है। परिवार के लोगों के लिए यह घटना इसलिए भी बेहद सदमे वाली है क्योंकि शीशपाल रोज की तरह खेत में धान की फसल को पानी लगाने के लिए गया था।
कापड़ो गांव में छाया मातम
किसान की अचानक मौत की खबर जैसे ही नारनौंद उपमंडल के गांव कापड़ो में पहुंची, ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।
फिलहाल किसान की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इसकी वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
संदलाना गांव में मकान की छत गिरने से एक की मौत, दो गंभीर,
उचाना में बिजली कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू,
