Jind News: Uchana bijali Nigam foreman rishwat lete girftar
Jind News: जींद जिले के उचाना में बिजली निगम के फोरमैन को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। बिजली निगम में कार्य फोरमैन ने किसान से खराब ट्रांसफार्मर बदलने के बदले में 5 हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की थी। किसान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बिजनेस की टीम ने यह कार्रवाई की है।
उचाना खुर्द गांव में बिजली निगम फोरमैन रिश्वत लेते पकड़ा
खेत में बिजली का खराब ट्रांसफार्मर बदलने को लेकर बिजली निगम के फोरमैन ने किसान से 5 हजार रिश्वत मांगी। आए दिन बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा परिषद के मामले सामने आ रहे हैं। बिजली की समस्याओं को लेकर पहले ही बिजली उपभोक्ता काफी परेशान रहते हैं और ऊपर से बिजली निगम के कर्मचारियों की मनमर्जी और रिश्वतखोरी की वजह से उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। उचाना खुर्द निवासी किसान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस की टीम ने फोरमैन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
खराब बिजली ट्रांसफार्मर बदलने की एवज में मांगी रिश्वत
मिली जानकारी के मुताबिक जींद जिले के उचाना खुर्द निवासी किसान सुशील कुमार के खेत में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। खराब बिजली के ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए किसान सुशील कुमार बिजली निगम के चक्कर काट रहा था लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ और ना ही ट्रांसफार्मर बदला गया। उचाना खुर्द गांव में तैनात बिजली बलजीत सिंह ने किसान से पांच हजार रुपए रिश्वत मांगी और कहा कि यह रिश्वत जेई को देनी है।
जींद में बिजली कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा रिश्वत की डिमांड करने पर किस ने इसकी शिकायत विजिलेंस में कर दी। विजिलेंस ने किसान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एसीबी निरीक्षक महेंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया और मार्केट कमेटी सचिव विनोद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया। एसीबी की टीम ने किसानों को 500-500 के 10 नोटों पर पाउडर लगाकर और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर करवा कर किसान को दिए। ताकि पाउडर लगे यह नोट रिश्वतखोर कर्मचारियों को पकड़ने में और उसके खिलाफ कार्रवाई करने में पुख्ता सबूत बन सके।
एसीबी की टीम ने किसान को बिजली निगम के फोरमैन से संपर्क करने के लिए कहा तो उसने कहा कि वह रिश्वत के पैसे लेने के लिए किस के खेत में आ रहा है। किसान के खेत के आसपास विजिलेंस टीम ने अपना जाल बिछा दिया और जैसे ही बिजली निगम के फोरमैन ने किसान से रिश्वत के पैसे लिए तो विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोर फोरमैन को काबू कर लिया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रिश्वतखोर बिजली फोरमैन के हाथ धुलवाए गए तो उसके हाथों का रंग लाल हो गया और उसके कब्जे से किस से लिए गए 5000 के वही 500- 500 के नोट बरामद हुए जो विजिलेंस की टीम ने किसान को दिए थे। एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर फोरमैन को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं विजिलेंस की टीम इस मामले की भी जांच करने में लगी हुई है और गिरफ्तार किए गए फोरमैन से पूछताछ करने में लगी हुई है की रिश्वत की राशि में किन-किन कर्मचारियों का हिस्सा था और किसके इशारे पर यह रिश्वत मांगी गई थी। बताया जा रहा है कि रिश्वतखोर कर्मचारी बलजीत सिंह भी उचाना खुर्द गांव का ही रहने वाला है।
बिजली निगम का कर्मचारी दो लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू,
