धान खरीद न होने से किसान परेशान, दो सप्ताह बाद भी नहीं हुई खरीद शुरू
Narnaund News Today : किसानों की धान की फसल मंडी में पहुंच चुकी है। खरीद ना होने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के खरीद को लेकर सभी दावे फेल नजर आ रहे हैं। किसानों ने सरकार से मांग की है कि जल्द ही फसल की खरीदारी हो ताकि वह फसल बेचकर अपने घर परिवार का पालन पोषण कर सके और अगली फसल की बिजाई की तैयारी कर सकें।
45 हजार क्विंटल धान की फसल पहुंची अनाज मंडी में
नारनौंद अनाज मंडी में धान की फसल की आवक 25 सितंबर से शुरू हो चुकी है और सरकार ने 29 सितंबर से फसल की खरीदने की घोषणा की थी। गेट पास भी कट रहे हैं। दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी मंडी में कोई भी एजेंसी या मिलर खरीद के लिए नहीं पहुंचा। करीब 45 हजार क्विंटल धान की फसल मंडी में पहुंच चुकी है अगर बात करें नारनौंद अनाज मंडी की जिसमें 30 हजार क्विंटल, खेड़ी लोहचब में 9 हजार और लोहारी राघो में साढे पांच हजार क्विंटल धान की फसल पहुंच चुकी है शुक्रवार को लोहारी राघो में लाम्बा मॉडर्न राइस मिल प्लांट की तरफ से करीब 1000 क्विंटल धान की खरीद हुई थी। शनिवार को किसी भी मंडी में कोई खरीद नहीं हो पाई जिसके कारण किसान काफी परेशान हैं।
किसान जगदीप, बलबीर, रमेश, राजवीर, संजीत, कमल आदि ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से मंडी में फसल पड़ी हुई है आज तक भी खरीदारी नहीं हो पाई अगर फसल की खरीद जल्द ही नहीं हुई तो उनके खातों में पैसे कैसे पहुंचेंगे किस को 6 महीने का वक्त निकालना पड़ा मुश्किल होता है घर पर दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़े हुए हैं वहीं अगली फसल की बिजाई करने की चिंता भी उनके माथे पर साफ देखी जा सकती है बताया कि मौसम भी खराब चल रहा है अगर बारिश हुई तो हमारी फैसले खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई है।
अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुनील कुमार ने बताया कि किसान फसल लेकर मंडी में पहुंच रहें रहे हैं। मंडी धान की धान की फसल से लबालब हो चुकी है लेकिन अभी तक खरीद शुरू नहीं हो पाई।











1 thought on “नारनौंद अनाज मंडी में धान खरीद शुरू नहीं, 45 हजार क्विंटल फसल जमा”