Road Accident in Jind : जींद में दो सड़क हादसों में किसान सहित दो की मौत

By sunilkohar

Updated On:

Jind Accident: जींद में दो सड़क हादसों में किसान सहित दो की मौत

---Advertisement---

Jammu Katra and Gangoli-Bhagkheda link road accident in jind

 

गांगोली-भागखेड़ा लिंक मार्ग हादसा : कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

 

गांगोली-भागखेड़ा लिंक मार्ग पर सड़क हादसे में कार की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान भागखेड़ा निवासी सहदेव (53) के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पुत्र उज्जवल ने बताया कि 9 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे उनके पिता सहदेव साइकिल पर सवार होकर गांगोली स्थित खेतों में गए थे। शाम करीब 4:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि गांगोली से गांव लौटते समय पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। Pillukhera Mandi Accident के बाद आरोपी कार चालक सहदेव को गंभीर हालत में जींद के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में भर्ती करवाते समय चालक ने अपना पता गोहाना के छतेरा निवासी उत्तम लिखवाया था। मामले के जांचकर्ता पीएसआई रोहित ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

जम्मू-कटरा नेशनल एक्सप्रेस हाईवे हादसा: गाड़ी का टायर बदलते समय ट्रक की टक्कर से पिकअप हेल्पर की मौत

Pillu Khera Mandi News: जम्मू-कटरा नेशनल एक्सप्रेस हाईवे पर कालवा गांव के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़ी पिकअप गाड़ी के टायर को बदलवाने में मदद कर रहे 31 वर्षीय हेल्पर को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को जींद के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कैथल के बात्ता निवासी चालक सुखदेव ने बताया कि वह 10 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे अपने रिश्तेदार व हेल्पर रोहित (31) निवासी जसाला (यूपी) के साथ पिकअप में आलू भरकर गोहाना जा रहा था। सुबह करीब 5:30 बजे कालवा गांव के पास पिकअप का पिछला टायर फट गया। सुखदेव ने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और रोहित टॉर्च की लाइट दिखाकर टायर बदलवाने में मदद करने लगा।

इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। जांचकर्ता एएसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर सौंप दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

1 thought on “Road Accident in Jind : जींद में दो सड़क हादसों में किसान सहित दो की मौत”

Leave a Comment